नई दिल्ली, 13 फरवरी। 'विश्व रेडियो दिवस' के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी और रेडियो को सूचना व रचनात्मकता का सशक्त माध्यम बताया। इस दौरान उन्होंने 22 फरवरी को प्रसारित होने वाले 'मन की बात' कार्यक्रम के लिए जनता से सुझाव देने की अपील की।
विश्व रेडियो दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का खास संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को एक्स पर कहा, “विश्व रेडियो दिवस एक ऐसे माध्यम का जश्न मनाने का अवसर है जो दूरदराज के गांवों से लेकर हलचल भरे शहरों तक लोगों की विश्वसनीय आवाज है। वर्षों से रेडियो समय पर सूचना पहुंचाता रहा है, प्रतिभा को निखारता रहा है और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करता रहा है। यह दिन इस माध्यम से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों को स्वीकार करने का दिन है।”
World Radio Day is about celebrating a medium that is a trusted voice for people, be it in remote villages or bustling cities. For years, the radio has delivered timely information, amplified talent and encouraged creativity. This is a day to acknowledge the efforts of all those…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 13, 2026
अपने लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने रेडियो के साथ अपने जुड़ाव को साझा किया। उन्होंने कहा कि 'मन की बात' के जरिए उन्होंने रेडियो की उस अद्भुत क्षमता का प्रत्यक्ष अनुभव किया है, जो देश की सामाजिक शक्ति को एकजुट और उजागर कर सकती है।
इस महीने का 'मन की बात' कार्यक्रम रविवार, 22 फरवरी को प्रसारित किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से इस कार्यक्रम के लिए अपने विचार और सुझाव विभिन्न माध्यमों (जैसे नमो ऐप या माईजीओवी) पर साझा करने की अपील की।
'विश्व रेडियो दिवस' पर प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' के लिए जनता से मांगे सुझाव
भारत का लक्ष्य पांच साल में 50 और एयरपोर्ट बनाना : के राममोहन नायडू
राम चरण और उपासना कोनिडेला ने जुड़वा बच्चों के नाम किए सार्वजनिक
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/13/world-radio-day-2026-02-13-16-36-45.jpg)