इस बार के टी 20 विश्वकप में बड़े फेरबदल देखने को मिल रहे हैं, जहां कमजोर माने जाने वाली छोटी टीमें अनुभवी और दिग्गज टीमों को न केवल कड़ी चुनौती दे रही हैं बल्कि मुकाबलों में जीत भी हासिल कर रही हैं। ऐसा ही एक मुकाबला शुक्रवार को जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। जहां जिम्बाब्वे ने किक्रेट की दिग्गज माने जाने वाली ऑस्ट्रेलियन टीम को 23 रनों के अंतर से हरा दिया।
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया को 170 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया पूरे बीस ओवर भी नहीं खेल सकी और 19.3 ओवर के बाद 146 रन पर ऑलआउट हो गई। जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 विकेट झटके। 3 विकेट ब्रैडली इवांस को मिले।
HISTORY MADE IN COLOMBO! 🤯🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 13, 2026
Composure. Belief. Zimbabwe have beaten Australia! 👏💥
ICC Men’s #T20WorldCup | #CANvUAE | LIVE NOW 👉 https://t.co/xRf3Nc9OQ0pic.twitter.com/1BXNa0ftxS
वो कैच जिसने जिम्बाब्वे की जीत पर मुहर लगाई
टोनी मुनयोंगा ने के शानदार कैच के बाद आस्ट्रेलिया की 7वां विकेट गिरा यहां से लगातार जीत का अंतर कम होता गया और विकटों के छड़ी से लग गई कंगारु पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सके 19.3 ओवर के बाद 146 रन पर ऑलआउट हो गए-
OH THAT’S OUTRAGEOUS! 🤯🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 13, 2026
Munyonga flies across and plucks a stunner out of thin air! 👐✨
Zimbabwe’s fielding has been top-tier and AUS are now seven down! 👏💥
ICC Men’s #T20WorldCup | #AUSvZIM | LIVE NOW 👉 https://t.co/WBa4qbbxs0pic.twitter.com/4RlkjdsSGY
टी20 विश्वकप टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे का कंगारुओं पर अजेय रिकॉर्ड कायम है
यह जिम्बाब्वे टीम की ऑस्ट्रेलिया पर टी20 में दूसरी जीत है। इससे पहले जिम्बाब्वे ने 2007 टी20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया था। दोनों के बीच अब तक चार बार आमना-सामना हुआ है। इसमें से दो बार ऑस्ट्रेलियाई टीम और दो बार जिम्बाब्वे की टीम जीती है।
Zimbabwe beat Australia by 23 runs 🎉
— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) February 13, 2026
Match Details 👉 https://t.co/v7MN1B6xMe#T20WorldCup#ZIMvAUSpic.twitter.com/tlRIJPyg2j
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोयनिस, नाथन एलिस, बेन ड्वार्शुइस, मैथ्यू कुह्नेमन, एडम जम्पा।
जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैडली इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, टोनी मुनयोंगा, ग्रीम क्रेमर।
राम चरण और उपासना कोनिडेला ने जुड़वा बच्चों के नाम किए सार्वजनिक
बॉलिवुड पर फिर मंडराने लगा 90s का साया, रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को लॉरेंस गैग की धमकी
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर मलेशिया से पावन भेंट
नरेन्द्र मोदी आज करेंगे सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1, 2 का उद्घाटन
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/13/aus-vs-zim-2026-02-13-15-37-40.jpg)