मोदी और मैक्रों ने कर्नाटक में टाटा-एयरबस की एच-125 हेलीकॉप्टर की फाइनल असेंबली लाइन का उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कर्नाटक के वेमगल में टाटा-एयरबस के एच-125 लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर फाइनल असेंबली का मुंबई से वर्चुअली उद्घाटन किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री कैथरीन वॉट्रिन भी उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस मिलकर भारत में एक ऐसा हेलीकॉप्टर बनाएंगे, जो माउंट एवरेस्ट जैसी ऊंचाइयों तक उड़ान भर सके।
/filters:format(webp)/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/17/17feb131u-2026-02-17-21-15-59.jpg)
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भी यहां दोनों देशों के बेस्ट माइंड्स एक साथ हैं। आज भारत-फ्रांस एक-दूसरे के टैलेंट का स्वागत कर रहे हैं। 15 हजार कंटेंट क्रिएटर्स लैब बनाई जाएंगी। हम टेक्सटाइल, केमिकल, इलेक्ट्रॉनिक, इन्फ्रास्ट्रक्चर, आदि क्षेत्रों में इनोवेशन को बढ़ावा देंगे। आज लगभग 50 फीसद स्टार्टअप में एक महिला निदेशक है। एक बड़ी संख्या में छात्राएं स्टेम ग्रैजुएट बन रही हैं। स्वास्थ्य से लेकर स्पेस मिशन तक महिलाएं हर तरफ चमक बिखेर रही हैं।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/view/acePublic/alias/contentid/1jgltjipob8fk9a2yvk/0/airbus-jfif-117926.webp?f=3%3A2&q=0.75&w=900)
भारत-फ्रांस के बीच द्विपक्षीय संबंध विशेष और अद्वितीय: मैक्रों
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने अपने संबोधन में सबसे पहले भारत में अपने चौथे औपचारिक दौरे के दौरान गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय संबंध विशेष और अद्वितीय हैं, जो विश्वास, पारदर्शिता और महत्वाकांक्षा पर आधारित हैं। मैक्रों ने बताया कि दोनों देशों ने आज इस साझेदारी को विशेष रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया है, जिससे इसे नया महत्व मिला है। पिछले आठ वर्षों में दोनों देशों ने अलग-अलग क्षेत्रों में कई नई पहल की हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि चाहे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र हो, नई तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन जैसी परियोजनाएं हों, दोनों देशों ने मिलकर कई कदम उठाए हैं। राष्ट्रपति मैक्रों ने यह भी कहा कि दोनों देश कानून का सम्मान करते हैं और किसी भी क्षेत्र में एकाधिकार नहीं होने पर विश्वास रखते हैं।
/filters:format(webp)/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/17/17feb139u-2026-02-17-20-53-11.jpg)
क्या है असेंबली लाइन
असेंबली लाइन वह जगह है, जहां हेलीकॉप्टर का ढांचा, इंजन, पंखे और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम अलग-अलग चरणों में जोड़े जाते हैं और यहीं पूरा हेलीकॉप्टर तैयार होता है।
मुंबई के लोक भवन में वार्ता और प्रेस ब्रीफिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक ही कार में यात्रा की। इस दौरान दोनों नेताओं ने दोस्ताना बातचीत भी की।
एक कार में दिखे मैक्रों और मोदी
मुंबई के लोक भवन में वार्ता और प्रेस ब्रीफिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक ही कार में यात्रा की। इस दौरान दोनों नेताओं ने दोस्ताना बातचीत भी की।
/filters:format(webp)/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/17/17feb150u-2026-02-17-20-55-01.jpg)
मरीन ड्राइव पर मैक्रों ने लगाई दाैड़
इससे पहले सुबह मैक्रों तड़के मुंबई के मरीन ड्राइव पर दौड़ सैर की। उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। मुंबई पुलिस ने पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा की थी। राष्ट्रपति emmanuel macron प्रधानमंत्री narendra-modi के निमंत्रण पर 17 से 19 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। वह इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भी भाग लेंगे और मुंबई में मोदी के साथ द्विपक्षीय शिखर बैठक करेंगे। यह उनकी भारत की चौथी यात्रा है।
Seeing President Macron running on the streets of Mumbai, two things stand out:
— Harsh Goenka (@hvgoenka) February 17, 2026
1. No visible convoy, minimal security, just blending into the city and doing his thing.
2. The fitness level. Leadership needs stamina as public life is demanding.
And think of our politicians 🙈! pic.twitter.com/uCuQ0XGyOc
1000 करोड़ का निवेश आने की उम्मीद
फ्रांसीसी रक्षा मंत्री कैथरीन वॉट्रिन 6वीं भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा वार्ता के लिए बेंगलुरू पहुंचीं। वार्ता में रक्षा सहयोग समझौता अगले 10 साल के लिए नवीनीकरण करने और हैमर मिसाइल बनाने को लेकर संयुक्त उपक्रम के लिए समझौता करने पर फोकस होगा। इससे पहले राजनाथ सिंह के साथ फ्रांस की रक्षा मंत्री कैथरीन वॉट्रिन कर्नाटक के वेमगल में एयरबस एच-125 हेलीकॉप्टर की फाइनल असेंबली लाइन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।
कार्यक्रम में वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी मौजूद थे। ​उद्घाटन समारोह में​ राजनाथ सिंह ने कहा​ कि इस प्रोजेक्ट में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश होने की उम्मीद है। उन्होंने पहले भारतीय​ रक्षा उत्पादन कई वजहों से ज्यादातर पब्लिक सेक्टर पर आधारित था। इस वजह से कुल ​रक्षा उत्पादन और ​निर्यात में निजी क्षेत्र​ का योगदान उतना नहीं था​, जितना होना चाहिए था। ​अब हमारा​ ​रक्षा निर्यात​ कई गुना बढ़ गया है, जिससे भारत दुनिया के​ शीर्ष
रक्षा निर्यातकों में शामिल हो गया है।
india france relations: राजनाथ सिंह ने कहा कि यह ‘मेक इन इंडिया’​और एयरोस्पेस क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमताओं की दिशा में एक बड़ा कदम है​।​ ऑर्डिनेंस फैक्टरियों का कॉर्पोरेटाइ​जेशन, लिबरलाइज्ड इन्वेस्टमेंट स्कीम, डिफेंस इंडस्टि्रयल कॉरिडोर बनाने जैसे कई सुधारों और ऐसे कई कदमों की वजह से आज देश के कुल डिफेंस प्रोडक्शन में प्राइवेट सेक्टर का हिस्सा लगभग एक चौथाई हो गया है।​ हमारा फोकस छोटे और मीडियम इंडस्ट्री को सपोर्ट करना और खासकर स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करना भी रहा है। कुल मिलाकर हमारा फोकस एक होलिस्टिक इंडस्टि्रयल डेवलपमेंट पर रहा है​, जो न सिर्फ हमारी घरेलू डिमांड को पूरा करता है​, बल्कि दूसरे देशों का भी ध्यान रखता है।​
बारिश ने बदला T20 वर्ल्ड कप का गणित, ऑस्ट्रेलिया बाहर, जिम्बाब्वे सुपर-8 में आगमन
महाराष्ट्र : सुनेत्रा पवार ने अजित पवार विमान हादसे की सीबीआई जांच की मांग की
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री से की मुलाकात
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/17/india-france-2026-02-17-20-59-10.jpg)