क्रिकेट की दिग्गज टीमों मे से एक ऑस्ट्रेलिया इस बार टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग राउंड से ही बाहर हो गई है। मंगलवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। जिस वजह से दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिल गए। 

पल्लेकेले में थोड़ी देर में लिए बारिश रुकी। कवर्स भी हटने लगे थे। लेकिन, बारिश वापस आ गई।
पल्लेकेले में बारिश के मैच रद्द

क्यों बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया

icc t20 world cup: जिम्बाब्वे के पास 4 थे, जबकि आयरलैंड के पास और ऑस्ट्रेलिया के पास 2-2 पॉइंट थे। अगर आज के मैच में आयरलैंड जिम्बाब्वे को हरा देता  और ऑस्ट्रेलिया अपना एक मैच जीत जाता तो तीनों टीमों के पास 4-4 पॉइंट होते ऐसे में जिस टीम का सबसे ज्यादा नेट रन रेट रहता वह टीम क्वालीफाई करती। एक ग्रुप से 2 ही टीमें अगले राउंड में जा सकती है, इसलिए ऑस्ट्रेलिया बाहर हो गया।

publive-image
बारिश ने बदला T20 वर्ल्ड कप का गणित, ऑस्ट्रेलिया बाहर, ज‍िम्बाब्वे सुपर-8 में
गुप्र-B
TeamMatchesWonLostNRPointsNRR
Sri Lanka (Q)33006+2.462
Zimbabwe (Q)32015+1.984
Ireland (E)41213+0.414
Australia (E)31202+0.150
Oman (E)30300-4.546

कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में मैच का टॉस भी नहीं हो सका। इसी के साथ जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंच गई है।

अब कंगारुओं की संभावनाएं खत्म

एक दिन पहले कंगारू श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट से हार गए थे। उन्हें 13 फरवरी को जिम्बाब्वे ने 23 रन से हराया था।अब ऑस्ट्रेलिया को 20 फरवरी को ओमान से खेलना है। इसे जीतकर भी मिचेल मार्श की टीम अगले दौर में नहीं पहुंच सकेगी।

दूसरी बार बाहर हुई आस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलियन टीम इस टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार ग्रुप स्टेज से बाहर हुई है। इससे पहले 2009 में टीम रिकी पोंटिंग की कप्तानी में लीग राउंड से बाहर हो गई थी।

महाराष्ट्र : सुनेत्रा पवार ने अजित पवार विमान हादसे की सीबीआई जांच की मांग की

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री से की मुलाकात

मध्यप्रदेश की जीडीपी में 11.14 प्रतिशत वृद्धि, प्रति व्यक्ति आय बढ़कर हुई 1,69,050 रूपये : अर्थिक सर्वेक्षण 2025-26

एआई भारत को वैश्विक स्तर पर 'ज्ञान की महाशक्ति' के रूप में स्थापित करेगा : धर्मेंद्र प्रधान