28 शिकारी हिरासत में, एक सप्ताह में चौथी बड़ी कार्रवाई
कोलकाता। भारत की समुद्री सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखते हुए भारतीय तटरक्षक बल ने बंगाल की उत्तरी खाड़ी में बड़ी कार्रवाई की है। भारत के विशिष्ट आर्थिक जल क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर मछली पकड़ रही बांग्लादेश की एक नाव को पकड़ा गया है। इस नाव पर सवार 28 लोगों को भी भारतीय तटरक्षक बल की टीम ने हिरासत में ले लिया है, जो बिना अनुमति पत्र के भारत के समुद्री क्षेत्र में सक्रिय थे।
तटरक्षक बल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार नियमित गश्त के दौरान भारतीय पोत ने समुद्री सीमा के पास एक संदिग्ध नाव को देखा। रोककर जांच की गई तो पता चला कि यह बांग्लादेश की मछली पकड़ने वाली नाव है, जो स्पष्ट रूप से मरीन जोन्स ऑफ इंडिया एक्ट 1981 का उल्लंघन करते हुए भारतीय समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ रही थी। तलाशी के दौरान नाव पर मौजूद जाल और पकड़ी गई मछलियों से यह साबित हुआ कि वे प्रतिबंधित क्षेत्रों में सक्रिय शिकार कर रहे थे।
अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए 28 लोगों में से कोई भी ऐसा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जो उन्हें भारतीय समुद्री क्षेत्रों में मछली पकड़ने की अनुमति देता हो। सभी को हिरासत में लेकर नाव समेत नमखाना फिशिंग हार्बर लाया गया, जहां आगे की प्रक्रिया के लिए समुद्री पुलिस को सौंप दिया गया है। यह कार्रवाई पिछले एक सप्ताह में चौथी बड़ी पकड़ है, जो तटरक्षक बल की सतर्कता और गश्ती व्यवस्था की मजबूती को दर्शाती है।
भारत की समुद्री सुरक्षा एजेंसियों ने हाल के महीनों में अवैध घुसपैठ, मछली पकड़ने और तस्करी गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी है, जिससे इस तरह की गतिविधियों पर लगातार नकेल कसी जा रही है।
✨ स्वदेश ज्योति के द्वारा | और भी दिलचस्प खबरें आपके लिए… सिर्फ़ स्वदेश ज्योति पर!
भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान की पहल अहम, मनोरंजन जगत को नई दिशा देगा यह कदम
आपके शरीर में छिपे आघात के 8 आध्यात्मिक संकेत, जिन्हें आप महसूस भी नहीं कर पाते
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2025/11/21/coast-guard-arrests-bangladeshi-fishermen-2025-11-21-13-23-39.jpg)