स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में भारत पर्व का आयोजन, श्एक भारत, श्रेष्ठ भारतश् के तहत भव्य प्रस्तुतियां

चन्द्र किशोर शर्मा/लखनऊ: 12 नवंबर 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में गुजरात के केवड़िया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में भारत पर्व 2025 का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को यहां ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह तथा जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

भारत पर्व में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ थीम के तहत ‘देखो अपना देश’ पहल को समर्पित उत्तर प्रदेश की विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं।

उत्तर प्रदेश दिवस पर जयवीर सिंह बोले – भारत पर्व एकता, गौरव और पहचान का प्रतीक

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि भारत पर्व केवल संस्कृति का उत्सव नहीं, बल्कि यह राष्ट्रीय एकता, गौरव और पहचान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह मंच कलाकारों के लिए अपनी प्रतिभा देश के सामने प्रस्तुत करने का एक गौरवपूर्ण अवसर है।

मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश घरेलू पर्यटन में लगातार अग्रणी राज्य बना हुआ है। वर्ष 2025 की पहली छमाही (जनवरी से जून) तक प्रदेश में एक अरब से अधिक पर्यटकों का आगमन हुआ, जो राज्य सरकार की पर्यटन नीतियों की सफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के निरंतर प्रयासों और योजनाओं का प्रतिफल है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने राज्य मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की विशाल मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर का भ्रमण किया और आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

yogi aaditya nath
yogi aaditya nath Photograph: (google)

देशभर में छाया यूपी पर्यटन विभाग का आकर्षण

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 1 से 15 नवंबर तक आयोजित भारत पर्व 2025 में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग अपनी प्रभावशाली उपस्थिति से देशभर का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

आगंतुकों को यहां उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, लोककला, संगीत, कन्नौज के इत्र की सुगंध और पारंपरिक व्यंजनों का अनूठा संगम देखने को मिला। उत्तर प्रदेश पर्यटन के स्टॉल पर राज्य के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों की सचित्र जानकारी उपलब्ध कराई गई। वहीं, हस्तशिल्प स्टॉल, फूड स्टॉल, कठपुतली शो, स्टूडियो किचन और थीम पेवेलियन दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जगमगाया स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर

शाम ढलते ही स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर का मुख्य मंच उत्तर प्रदेश के कलाकारों की प्रस्तुतियों से जीवंत हो उठा।
राज्य की ओर से पहुंचे 12 विधाओं के 72 कलाकारों ने पारंपरिक और शास्त्रीय कलाओं की अद्भुत झलक प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में शहनाई की मधुर धुन, शंख की गूंज, डमरू की थाप, कथक की नृत्य मुद्राएं तथा मयूर और राइ जैसे लोक नृत्य दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गए। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने प्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि और परंपरा की सराहना की।

उत्तर प्रदेश पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

उत्तर प्रदेश पर्यटन का पवेलियन बुधवार को सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र बना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi aditynath)और मंत्री जयवीर सिंह ने स्टॉल का भ्रमण किया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी यूपी पवेलियन पहुंचे। वहां उनका उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सम्मान किया गया।

विभिन्न राज्यों के नेताओं और आगंतुकों ने यूपी टूरिज्म की भव्य प्रस्तुति की प्रशंसा की।

जयवीर सिंह ने बताया — यूपी पर्यटन की प्रस्तुति संस्कृति, खान-पान और अध्यात्म की झलक

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि भारत पर्व 2025 में उत्तर प्रदेश पर्यटन अपनी संस्कृति, खान-पान, नृत्य और आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित कर रहा है।

विभाग का आकर्षक स्टॉल प्रदेश के विविध पर्यटन गंतव्यों की झलक प्रस्तुत कर रहा है, जिनमें —
अयोध्या का श्रीराम मंदिर,
वाराणसी का श्री काशी विश्वनाथ धाम,
मथुरा का श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर,
बौद्ध सर्किट,
स्पिरिचुअल ट्रायंगल,
दीपोत्सव, देव दीपावली और रंगोत्सव शामिल हैं।

इसके अलावा, ईको टूरिज्म (tourism) और ग्रामीण पर्यटन से संबंधित जानकारी भी आगंतुकों को दी जा रही है।

उत्तर प्रदेश ने फिर रचा इतिहास

भारत पर्व 2025 में उत्तर प्रदेश की भागीदारी ने यह साबित कर दिया है कि राज्य केवल धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन में ही नहीं, बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास के क्षेत्र में भी अग्रणी है।
इस आयोजन में यूपी ने अपनी समृद्ध परंपरा, कला, लोकसंस्कृति और नवाचार का संगम प्रस्तुत कर देश का दिल जीत लिया।

✨ स्वदेश ज्योति के द्वारा | और भी दिलचस्प खबरें आपके लिए… सिर्फ़ स्वदेश ज्योति पर!

एच-1 बी वीजा धारकों को मिल सकती है राहत, ट्रंप ने दिए संकेत — कहा, “अमेरिका को विदेशी प्रतिभाओं की ज़रूरत है”

अक्टूबर में खुदरा महंगाई घटी, पहुंची सिर्फ 0.25% पर — जीएसटी दरों में कटौती और खाद्य वस्तुओं की सस्ती कीमतों से आम जनता को राहत

भारत ने विकसित किया पहला स्वदेशी क्वांटम डायमंड माइक्रोस्कोप, न्यूरोसाइंस और चिप परीक्षण में आएगा क्रांतिकारी परिवर्तन

धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, परिवार ने की अफवाहों से बचने की अपील — अमिताभ बच्चन पहुंचे हालचाल जानने