शिलांग। मेघालय में गुरुवार को पूर्वी जयंतिया हिल्स जिलांतर्गत ताशखाई में एक अवैध कोयला खदान में हुए बड़े धमाके में कम से कम 16 मजदूरों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। माना जा रहा है कि जैसे-जैसे राहत कार्य तेज होगा, मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।
धुआं देखते ही मची अफरातफरी
घटनास्थल से मिली वीडियो क्लीप में मौके पर मौजूद मजदूर रोते हुए चीख-चीख कह रहे हैं कि खदान के अंदर सैकड़ों मजदूर फंसे हुए हैं। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, धमाका कोयला खदान के अंदर हुआ, जिससे मौके पर मौजूद मजदूरों में भारी जान-माल का नुकसान हुआ। अधिकारियों को शक है कि ज्यादातर पीड़ित असम के मजदूर थे। गुवाहाटी से एनडीआरएफ की तीन टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।
राहत बचाव कार्य जारी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मेघालय पुलिस ने घटना के बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया है और टीमों को इलाके में भेजा गया है। खदान से काला धुआं निकलता दिख रहा है और मजदूर मौके के आसपास दिख रहे हैं। जो मजदूर बाहर हैं, वे मौके पर इकट्ठा हो रहे हैं। मौके पर कुछ महिलाएं और बच्चे भी रोते-चिल्लाते दिखाई दे रहे हैं। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि खदान के अंदर डायनामाइट का इस्तेमाल किया गया होगा, जो अवैध रूप से चल रही थी। तीन मृत मजदूरों की पहचान कर ली गई है।
खदान के अंदर और भी शव होने की संभावना
एसपी विकास कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया है कि अब तक 16 शव बरामद किए जा चुके हैं और बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। अधिकारियों को डर है कि खदान के अंदर और भी शव फंसे हो सकते हैं। यह घटना कोयला खदान में एक शक्तिशाली धमाके के बाद हुई, जिससे बड़े पैमाने पर इमरजेंसी रिस्पॉन्स शुरू किया गया। पुलिस और बचाव कर्मी मौके पर मौजूद हैं और तलाशी अभियान जारी है।
मुख्यमंत्री यादव ने हरिद्वार में संतों को ‘सिंहस्थ 2028’ में उज्जैन पधारने का निमंत्रण दिया
एचएएल ने वायु सेना को समय पर एलसीए मार्क-1ए की आपूर्ति करने का भरोसा दिया-
लोकसभा अध्यक्ष बोले -प्रतिपक्ष के सदस्यों ने जो व्यवहार संसदीय परंपराओं के लिए एक काला धब्बा
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/05/meghalaya-blast-2026-02-05-20-59-51.jpg)