प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राज्यसभा में बोल रहे थे। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने लगातार नारेबाजी की, इस दौरान प्रधानमंत्री ने राज्य राभा के सभापति से कहा खरगे जी से कहिए बैठ के नारे लगा ले, खड़े होने के लिए और भी युवा संसद है उन्हें आगे आने दे।
लोकसभा में पीएम के भाषण के बीच धन्यवाद प्रस्ताव पास
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव हंगामे के बीच पास हो गया। 2004 के बाद पहली बार यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री के भाषण के बिना पास हुआ है।
विपक्ष का वॉकआउट
लगातार हंगामा और नारेबाजी करने के बाद प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया ,
प्रधानमंत्री ने कहा- भारत ने कुछ दिनों में 9 बड़े ट्रेड डील किए, उनमें से मदर ऑफ ऑल डील भी शामिल।
‘तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे”, आज डील की चर्चा करते है तो गर्व होता है उनके समय डील की चर्चा होती थी तो बोफोर्स याद आता था। उन्होंने केवल अपनी जेब भरें ।
कांग्रेस पर बरसे मोदी
वोटबैंक की राजनीति के चलते उन्होंने विकास डूबे हुए लोगों ने देश के अनेक पहलुओं पर प्राथमिकता कभी नहीं रही । पीएम ने कहा लाल के किले से कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों के भाषण को एनालिसिस करलें, उनमें साफ दिखेगा कि न उनके पास कोई सोच थी न कोई इच्छाशक्ति थी और उसी का परिणाम है देश को इतना भुगतना पड़ा। हमारी काफी शक्ति उनकी गलतियों को ठीक करने में जा रही है। दुनिया के मन में जो उन के समय की छवि को धोने में मेरी ताकत लगती है। कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों ने देश को बर्बाद किया।
देश रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार हो गया है
प्रधान मंत्री ने कहा हमने रिफॉर्म ट्रांसफॉम के मंत्र पर आगे बढ़े , हमने आधारभूत रिफॉर्म किए है, पॉलिसी से जुड़े रिफॉर्म किए है । आज भारत विश्व के साथ स्पर्धा करने को तैयार है । आज दुनिया हमारे उद्यमियों को समानता के रूप में देखती है। हमने एमएसएमई का नेटवर्क मजबूत किया, दुनिया के हवाई जहाज के पुर्जे हमारे एमएसएमई बना रहें ।
पूरा विश्व ट्रेड डील की तारीफ कर रहा है
जब ईयू के साथ ट्रेड डील हुई तो विश्व को भरोसा हुआ वैश्विक स्तर पर स्थिरता बढ़ती, अमेरिका के साथ डील होने पर ये भरोसा बढ़ा । जब स्थिरता का अहसास हो रहा था अब गति का भी अहसास होगा। इसका सबसे अधिक फायदा नौजवानों को होगा । उनके लिए विश्व बाजार खुल चुका है। आइए मै आपके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा हूं देश आपके साथ हैं।
"विश्व बंधु के रूप में आज भारत अनेक देशों का विश्वस्त पार्टनर बना है. हम कंधे से कंधा मिला कर विश्व कल्याण की दिशा में अपनी उचित भूमिका निभा रहे हैं, अपने सामर्थ्य से सहायता भी कर रहे हैं."#RajyaSabha में प्रधानमंत्री @narendramodipic.twitter.com/VExOelsz2A
— SansadTV (@sansad_tv) February 5, 2026
इंदिरा गांधी का योजना आयोग का किस्सा बताया
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक किस्सा सुनाता हूं, हमारे देश के एक नेता हिमाचल प्रदेश के दौरे पर थे और वहां से आने के बाद उन्होंने खुद ने एक घटना सुनाई। प्रधानमंत्री ने कहा -
काफी लंबे समय तक मुझे योजना आयोग से संघर्ष करना पड़ा, क्योंकि वे पहाड़ी क्षेत्रों के लिए अलग से योजना बनाने को तैयार नहीं थे। हमारे कामगारों को खच्चरों की जरूरत है ताकि उनपर कम से कम सामान लादा जा सके, लेकिन मुझे बताया कि हम पैसा जिप के लिए देंगे क्यों कि खच्चरों के लिए पैसा नहीं दिया सकता। जहां रोड नहीं वहां जीप की क्या जरूरत होगी, लेकिन योजना आयोग का नियम था या तो जीप या कुछ भी नहीं।
टीएमसी पर निशाना साधा
"हमारे TMC के साथियों ने काफी कुछ कहा.
— SansadTV (@sansad_tv) February 5, 2026
जरा खुद अपने गिरेबान में देखें. निर्मम सरकार...पतन के जितने पैरामीटर्स हैं, उन सबमें नए-नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं और यहां उपदेश दे रहे हैं?
दुनिया का समृद्ध से समृद्ध देश भी गैर-कानूनी नागरिकों को बाहर निकाल रहा है.
हमारे देश में… pic.twitter.com/HblwxE1rAR
'मोहब्बत की दुकान वाले मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगा रहे'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैसे कांग्रेस के साथियों का हमारा विशेष प्रेम है। मुझे जो जिम्मेदारी मिली है, उसके तहत विकसित भारत की जमीन मजबूत कर रहे हैं। उसके ताकत दे रहे हैं। एक तरफ देश के युवाओं के लिए मजबूत जमीन तैयार कर रहा हूं, वहीं कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने की तैयारी कर रही है।
प्रधानमंत्री ने कहा- मोहब्बत की दुकान खोलने वाले मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगा रहे हैं। ये कौन सी दुकान है जो देश के किसी नागरिक की कब्र खोदने की बात करते हैं। ये कौन से संविधान से सीखा है, जो देश के किसी नागरिक की कब्र खोदने की बात करते हैं।
मोदी ने कहा कि इसके बाद कहेंगे देखो प्रधानमंत्री राज्यसभा में रो रहा है, ये लोग किस प्रकार के संस्कार से पले बढ़े हैं। मेरे लिए अनुभव बुरा रहा है, 2002 से जब वे विपक्ष में थे, 2004 से जब वे सत्ता में थे तब से और 2014 से संसद का कोई सत्र नहीं गया जब मोदी को गाली न दी हो।
सदानंद मास्टर की तारीफ की
"एक तरफ ये दृश्य है...(सामने विपक्ष की खाली सीटें) और दूसरी तरफ, हमारे सदानंद जी मास्टर का दृश्य है.
— SansadTV (@sansad_tv) February 5, 2026
राजनीतिक विद्वेष के कारण उनके दोनों पैर काट दिए गए. भरी जवानी में दोनों पैर काट दिए.
कटे हुए पैर से जिंदगी गुजार रहे हैं लेकिन संस्कार इतने ऊंचे हैं कि वाणी में भी अपशब्द नहीं… pic.twitter.com/1j7vPnOvrp
कांग्रेस ने भारत रत्न भूपेन हजारिका का अपमान किया
मोदी कहा कि देश के लोकतंत्र के मंदिर को अपमान करना गलत है, स्पीकर के मुंह पर कागज फेंके गए। कल दोबारा किया, उस समय आंध्र के दलित परिवार का बेटा कुर्सी पर बैठा था। पहले नॉर्थ ईस्ट का अपमान किया, फिर दलित का अपमान किया। वो दलित समाज से आते हैं इसिलए आप अपमान करते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- कांग्रेस के लोगों में असम की जनता के प्रति नफरत है, भारत रत्न भूपेन हजारिका का इन्होंने अपमान किया। हमारा सौभाग्य था कि हमने उन्हें सम्मान दिया। इस पर भी इनको ऐतराज है। ये बोले वो तो सिंगर थे, ये लोग किसी का अपमान करने के पीछे नहीं रहते हैं। हजारिका का अपमान असम का अपमान है, वो कभी नहीं भूलेगा।
लोकसभा अध्यक्ष बोले -प्रतिपक्ष के सदस्यों ने जो व्यवहार संसदीय परंपराओं के लिए एक काला धब्बा
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Feb 05, 2026 18:58 IST
मुख्यमंत्री मोहन यादव मे शेयर किया प्रधानमंत्री मोदी का राज्यसभा का भाषण
LIVE: आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का राज्यसभा में "केंद्रीय बजट 2026-27" पर संबोधन...#ViksitBharatBudgethttps://t.co/FjafkLcc2i
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 5, 2026 - Feb 05, 2026 18:33 IST
राहुल गंधी को गद्दार वाले बयान पर आड़े हाथों लिया
"कल जो एक घटना घटी है...इसी सदन के एक माननीय सांसद को कांग्रेस के एक शातिर दिमाग युवराज ने गद्दार कह दिया. अहंकार सातवें आसमान पर पहुंच चुका है इनका.. कांग्रेस के कितने ही टुकड़े हुए, कितने लोग कांग्रेस छोड़ कर गए हैं...उन्हें तो गद्दार नहीं कहा इन्होंने."
- Feb 05, 2026 18:28 IST
नारे कितने ही लगालो कब्र कभी नहीं खोद पाओगे - मोदी
मोदी ने कहा - कितनी भी कोशिश करलो कब्र कभी नहीं खोद पाओगे
- Feb 05, 2026 18:21 IST
प्रधानमंत्री बोले- कांग्रेस ने राष्ट्रपति का अपमान किया
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्रपति का अपमान किया, कल लोकसभा में भी राष्ट्रपति के भाषण पर चर्चा नहीं हो पाई। इन्होंने उनके पद का अपमान किया। गरीबी से निकली हुई एक महिला का अपमान किया। आपने आदिवासियों का अपमान किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा- अरुणाचल और असम को जोड़ने वाला ब्रिज कितने सालों तक लटका रहा है, उसे हमने पूरा किया। हमारी सोच है कि देशवासियों को भरोसा है हम पर कि कितनी भी चुनौतियां उनका हम समाधान कर सकते हैं
- Feb 05, 2026 18:17 IST
राज्यसभा के सभापति ने संसद का समय बढ़ाया
प्रधानमंत्री का जवाब पूरा होने तक राज्य सभा की आज की कार्यवाही का समय बढ़ाया गया. सदन में इस समय राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब प्रधानमंत्री दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री का जवाब पूरा होने तक राज्य सभा की आज की कार्यवाही का समय बढ़ाया गया.
— SansadTV (@sansad_tv) February 5, 2026
सदन में इस समय राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब प्रधानमंत्री दे रहे हैं.#BudgetSession2026pic.twitter.com/BKfuG7Kst7
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/05/pm-modi-in-rajysabha-2026-02-05-18-03-47.jpg)