इस साल हिमाचल में ड्रग के अब तक 1958 केस, 3017 गिरफ्तार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस साल नशे के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। साल 2025 के पहले 11 महीनों में कुल 1958 ड्रग केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने 3017 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो यह दिखाता है कि नशे के खिलाफ अभियान बेहद सख्त तरीके से चल रहा है।

पुलिस के अनुसार इस साल प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ पकड़े गए। इनमें सबसे ज्यादा 329 किलो से ज्यादा चरस शामिल है, जो हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बड़ी मात्रा में पाई जाती है। इसके अलावा पुलिस ने 21 किलो से ज्यादा अफीम भी जब्त की है।

नशे के अन्य सामानों में 489 किलो पोपी हस्क (डोडा चूरा) 90 किलो से ज्यादा गांजा करीब 12.5 किलो हेरोइन 11.51 ग्राम स्मैक
साथ ही कोकीन और MDMA जैसी खतरनाक ड्रग भी पकड़ में आई हैं।इसके अलावा पुलिस ने भारी मात्रा में मेडिकल ड्रग भी जब्त की हैं। इनमें शामिल हैं 79,326 नशीली गोलियां 23,612 कैप्सूल 89 बोतल नशीली सिरप यह बरामदगी दिखाती है कि हिमाचल में नशे का अवैध कारोबार कितने बड़े पैमाने पर फैल रहा था।

हिमाचल पुलिस महानिदेशक ने बताया कि नशे की खेती पर रोक लगाने के लिए भी सख्त अभियान चलाया गया। पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में 7,13,137 भांग के पौधे 3,95,069 पोस्ते (अफीम) के पौधे
नष्ट किए हैं।

यह अभियान हिमाचल में नशे की जड़ काटने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। भांग और पोस्ते की अवैध खेती से ड्रग्स तैयार किए जाते हैं, इसलिए इन पौधों का नष्ट होना ड्रग माफिया के लिए बड़ा झटका है।

पुलिस का कहना है कि इस साल हिमाचल में नशे के खिलाफ कार्रवाई काफी आक्रामक रही। बड़ी संख्या में गिरफ्तारियाँ और भारी मात्रा में बरामदगी यह साबित करती है कि पुलिस नशा माफिया को खत्म करने के लिए लगातार काम कर रही है।

सरकार और पुलिस दोनों का मानना है कि इस मजबूत अभियान के चलते आने वाले समय में हिमाचल को “नशा मुक्त राज्य” बनाने की दिशा में बड़ी सफलता मिलेगी।

कंट्रोल रूम उड़ाने की धमकी देने वाला युवक इंदौर से गिरफ्तार

सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल : 1 दिसंबर को सोना 2,011 और चांदी 9,381 रुपए महंगी

विमान ईंधन की कीमत 5.4 फीसदी बढ़ी : नई दरें लागू, एयरलाइंस पर बढ़ सकता है ओपरेटिंग दबाव

विपक्ष के लिये कहीं बनते और बिगड़ते व्यावहारिक बात… क्या ये कहीं से सही है या कहाँ से गलत!