डिब्रूगढ़ (असम), 30 जनवरी (हि.स.)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को डिब्रूगढ़ में आयोजित एक विशाल जनसभा के दौरान असम के विकास को नई गति देते हुए बुनियादी ढांचे, खेल और पर्यावरण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कुछ योजनाओं का शुभारंभ किया। इन पहलों को राज्य के समग्र विकास, आधारभूत संरचना की मजबूती और युवाओं के लिए बेहतर अवसर सृजित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
/filters:format(webp)/swadeshjyoti/media/media_files/2026/01/30/amitsha-assam-2026-01-30-15-47-06.jpg)
इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा- इन परियोजनाओं से न केवल राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और खेल सुविधाओं का भी व्यापक विस्तार होगा।
असम विधानसभा तथा वन्यजीव स्वास्थ्य एवं अनुसंधान संस्थान शिला रखी
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम विधानसभा की डिब्रूगढ़ इकाई तथा वन्यजीव स्वास्थ्य एवं अनुसंधान संस्थान की आभासी रूप से आधारशिला रखी। इसके साथ ही उन्होंने असम की वेटलैंड्स (आर्द्रभूमियों) के संरक्षण, पुनर्स्थापन और पुनर्जीवन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण परियोजना का भी शुभारंभ किया। अधिकारियों के अनुसार यह परियोजना राज्य में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ जैव विविधता के संरक्षण में अहम भूमिका निभाएगी।
It is a landmark day for Assam, as the foundation for the New Assam Legislative Assembly Building will be laid in Dibrugarh. When the complex is ready it will enhance the ease for the people in Upper Assam region in availing benefits of good governance.
— Amit Shah (@AmitShah) January 30, 2026
Looking forward to… pic.twitter.com/9bwTqT4fve
खनिकर स्टेडियम के पहले चरण को जनता को समर्पित किया
अमित शाह ने खनिकर स्टेडियम के पहले चरण को जनता को समर्पित किया और स्टेडियम के विस्तार से जुड़े दूसरे चरण की भी आभासी रूप से आधारशिला रखी। इस परियोजना से डिब्रूगढ़ सहित पूरे ऊपरी असम क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही, इससे युवाओं को आधुनिक और बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
Not only this assembly, a new MLA Hostel will also be built for legislators.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) January 30, 2026
Today, Phase I of Khanikar Stadium was dedicated to the people, while the second phase would make it bigger than Sarusajai Stadium, whose foundation stone was also laid by Adarniya @AmitShah ji. pic.twitter.com/J8CHZ1LXlp
शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा
शाह ने कहा- भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इस मौके पर कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर असम के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद राज्य के आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय विकास को नई गति मिलेगी और असम विकास के नए पथ पर आगे बढ़ेगा।
जहां कांग्रेस पार्टी ने टूलकिट जारी कर असम और असम की चाय को बदनाम किया, वहीं भाजपा के नेतृत्व में असम सरकार ने चाय श्रमिकों को भूमि का अधिकार दिलवाया।— आदरणीय श्री @AmitShah जी#AmitShahInAssampic.twitter.com/i1fS3yfdbB
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) January 30, 2026
90s फील देने वाली यह फिल्म OTT पर मचा रही धमाल, स्ट्रीम होते ही बनी नंबर 1
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/01/30/amitshah-2026-01-30-15-46-38.jpg)