टी20 विश्वकप 2026 में सेमीफाइनल में न पहुंच पाने पर पीसीबी ने खिलाड़ियों पर 50-50 लाख का जुर्माना लगाया। भारत और इंग्लैंड से हार के बाद दिग्गजों ने टीम की रणनीति और चयन पर सवाल उठाए। कप्तान और सीनियर खिलाड़ियों पर आलोचना तेज है, अब बड़े बदलाव की मांग उठ रही है।

टी20 विश्वकप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा कदम उठाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहने पर टीम के प्रत्येक खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये (करीब 16 लाख भारतीय रुपये) का जुर्माना लगाया गया। 

Pakistan Players Vs PCB Penalty; T20 World Cup 2026 Performance Controversy  | Salman Agha

भारत ने दी थी करारी हार, तब से ही लगा जुर्माना

पाकिस्तानी फैंस के साथ बोर्ड अधिकारी भी टीम के प्रदर्शन से बेहद नाराज हैं। भारत के खिलाफ मैच हारने के बाद ही हर पाकिस्तानी खिलाड़ी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया गया था।

पीसीबी ने कहा कि अगर अच्छे प्रदर्शन पर इनाम मिलता है, तो खराब प्रदर्शन पर सजा भी मिलेगी। भारत से हार के तुरंत बाद टीम को यह फैसला बता दिया गया था।

टी20 वर्ल्ड कप में घटिया खेलने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटरों पर लाखों रुपये का  जुर्माना, भारत से हारने के बाद ही PCB ने तय कर दी थी सजा - Pakistan Cricket  ...

कप्तानी और सीनियर खिलाड़ियों पर सवाल

पूर्व कप्तान बाबर आजम, मौजूदा कप्तान सलमान अली आगा, और सीनियर खिलाड़ी जैसे शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद नवाज कड़ी आलोचना झेल रहे हैं। खबर है कि अगा कप्तानी छोड़ सकते हैं। पूर्व कोच सकलैन मुश्ताक भी विवादों में हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने दामाद शादाब खान के प्रदर्शन का बचाव करते हुए मुख्य कोच माइक हेसन पर ठीकरा फोड़ा।

क्या जुर्माना समाधान है?

पाकिस्तान ने टूर्नामेंट का अंत जीत के साथ किया, लेकिन पूरे अभियान ने देश के क्रिकेट माहौल को मायूस कर दिया। सवाल उठ रहा है कि क्या सिर्फ जुर्माना लगाने से टीम की समस्याएं हल होंगी, या अब चयन, रणनीति और नेतृत्व में बड़े बदलाव की जरूरत है ?

पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी को मिलते हैं लाखों रुपए 

पाकिस्तान में नेशनल टीम का हिस्सा खिलाड़ी को 4 कैटेगरी में सैलरी मिलती है। ए कैटगरी में करीब 65 लाख, बी कैटेगरी में 45 लाख, सी कैटेगरी में 20 लाख और डी कैटेगरी में 12.50 लाख रुपए हर महीने मिलते हैं।

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों ने क्या कहा

1.जावेद मियांदाद

Javed Miandad Says He Quit as Pakistan Coach as Players Were Indulging in  Corruption | Cricket News
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद

पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, 'आपको दो साल में एक मौका मिलता है कि अपने देश के क्रिकेट की छाप छोड़ सकें और आप फिर असफल हो जाते हैं। यह देखना बेहद निराशाजनक है।' उन्होंने आगे कहा कि टी20 अब बेहद योजनाबद्ध प्रारूप बन चुका है और पाकिस्तान के खिलाड़ी बाकी टीमों के स्तर तक नहीं पहुंच पा रहे  हैं।

2. मोहम्मद यूसुफ 

publive-image
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ

पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने भी चयन नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'कुछ खिलाड़ियों को खुद को साबित करने के लिए बहुत ज्यादा मौके दिए गए, लेकिन वे बड़े टूर्नामेंट में प्रदर्शन नहीं कर पाए। अब आगे बढ़ने और गलतियों से सीखने का समय है।'

3. मोईन खान 

'Don't get friendly with Indian players', Moin Khan before Champions Trophy  | News - Business Standard
मोईन खान पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी

pakistan cricket: वहीं मोईन खान ने स्पष्ट शब्दों में कहा, 'जब तक आप ऊंची रैंकिंग वाली टीमों को हराने की क्षमता नहीं रखते, तब तक आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सकते। चयन और मैदान दोनों जगह हमने बहुत गलतियां कीं।

मार्च के महिने में देखिए हॉलिवुड और बॉलिवुड में ये टॉप फिल्में

तेल के खजाने पर… बहाने से लड़ाई -: चंद्र किशोर शर्मा

मुख्यमंत्री यादव ने बड़वानी में ली पहली किसान कैबिनेट, किसानों से जुड़ी 16 योजनाओं पर 27,500 करोड़ से अधिक खर्च करेगी मध्यप्रदेश सरकार,

इस होली 7 आसान तरीकों से एक साथ बनाएं ज्यादा गुझिया