सिनेमा प्रेमियों के लिए मार्च का महीना एक्साइटमेंट से भरा होने वाला है। मार्च में कई हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करने में आगे रहेंगी। आइये जानते हैं मार्च के महीने में कौन सी टॉप फिल्में आपके दिलों में जगह बना सकती हैं।

1.'हॉपर्स' और 'चरक' बड़े पर्दे पर

hollywood review: 6 मार्च को हॉलीवुड की एनीमेशन फिल्म 'हॉपर्स' और बॉलीवुड फिल्म 'चरक' बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म 'हॉपर्स' एक फिक्शन एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है, जो बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब पसंद आ सकती है। वहीं दूसरी ओर, फिल्म चरक प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की कला का प्रतीक रहेगी। इसमें हमें काला जादू और नरबलि जैसा कुछ देखने को मिल सकता है।

Untitled design (6)

2. किस्सा कोर्ट कचहरी

मार्च में फिल्म 'किस्सा कोर्ट कचहरी' का भी देखना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आप कोर्ट रूम को कॉमेडी रूप में देखना पसंद करते हैं तो यह फिल्म आपके लिए बेहतरीन विकल्प होगी। यह फिल्म कुछ गंभीर विषयों पर दृष्टि डालती है, लेकिन साथ ही इसमें हल्की कॉमेडी का भी तड़का है। उदाहरण के तौर पर जॉली एल एल बी को लिया जा सकता है।

किस्सा कोर्ट कचहरी का मूवी 2026: एक दमदार हिंदी कोर्टरूम ड्रामा जो  राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनने के लिए तैयार है - filmstime.in

3. 'धूरंधर 2' और 'टॉक्सिक' आपस में भिड़ेंगी

Bollywood cinema: 19 मार्च को दो बड़ी फिल्मों का टकराव होने जा रहा है, जिनमें  'धुरंधर 2' और  'टॉक्सिक' शामिल हैं। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का लोगों को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि पहले पार्ट ने भी थिएटर्स में धमाल मचाया था।

वहीं सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक भी एक हाई कमर्शियल फिल्म मानी जा रही है। दोनों फिल्मों का एक साथ आना फैंस के लिए तो अच्छी खबर है लेकिन बॉक्सऑफिस पर इसका क्या असर होता है देखना दिलचस्प होगा। 

धुरंधर 2 बनाम टॉक्सिक: “अगर इन दोनों फिल्मों में से एक की रिलीज में बदलाव  होता है, तो दोनों को फायदा होगा,” तरन का कहना है। आदर्श 2: बॉलीवुड ...

4. प्रोजेक्ट हेल मैरी

अगली फिल्म 20 मार्च को आने वाली है, जो कि रयान गोसलिंग की "प्रोजेक्ट हेल मैरी" है। यह फिल्म एक साइ-फाई फिल्म है, जिसमें रयान अपनी याददाश्त खो चुका है, लेकिन फिर भी वह अंतरिक्ष में एक बड़े मिशन को करने जाता है। अगर आप वैज्ञानिक फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो यह आपको जरूर पसंद आएगी।

एक अरब डॉलर की कमाई करने वाली बॉक्स ऑफिस स्टार ने ईद के मौके पर रिलीज होने  वाली फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज बनाम टॉक्सिक क्लैश' के लिए अपनी फिल्म ...

5. उस्ताद भगत सिंह

अखिर में इस लिस्ट में साउथ के जाने-माने स्टार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh) 26 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। पवन कल्याण की इस फिल्म का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। यह फिल्म एक अत्याचारी आदमी पर आधारित है, जो लोगों की मदद करता है।

Ustaad Bhagat Singh: Pawan Kalyan's New Poster Raises Expectations

कुल मिलाकर, मार्च सिनेमा प्रेमियों के लिए जाम-पैक और एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाला है।

ईरान आपे से बाहरः दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको पर हमला, कतर, बहरीन समेत खाड़ी देशों पर हमले तेज

तेल के खजाने पर… बहाने से लड़ाई -: चंद्र किशोर शर्मा

मुख्यमंत्री यादव ने बड़वानी में ली पहली किसान कैबिनेट, किसानों से जुड़ी 16 योजनाओं पर 27,500 करोड़ से अधिक खर्च करेगी मध्यप्रदेश सरकार,

इस होली 7 आसान तरीकों से एक साथ बनाएं ज्यादा गुझिया