मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़वानी जिले के नागलवाड़ी में अपनी पहली कृषि कैबिनेट ली, जिसमें किसान हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैंभीलटदेव मंदिर की तलहटी पर बने 8 एकड़ के गार्डन को अस्थायी मंत्रालय का स्वरूप दिया गया था। इस विशेष बैठक में करीब 25 मंत्री शामिल हुए, हालांकि कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल बैठक में नहीं पहुंचे। 

मुख्यमंत्री ने 24 फरवरी को विधानसभा सत्र के दौरान इस कृषि कैबिनेट की घोषणा की थी। बैठक में निमाड़ अंचल के सात जिलों खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर के कृषि और विकास से जुड़े मुद्दों को केंद्र में रखा गया।

वंदे मारतम् के साथ शुरू हुई कैबिनेट बैठक 

Image

Image

बैठक में लिए गए फैसले 

  • किसान कल्याण के लिए 6 विभागों की 16 योजनाओं के लिए 27,746 करोड़ रुपए मंजूर किए।
  • वरला ओर पानसेमल माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना को मंजूरी।
  • सरसों फसल को भावांतर योजना में शामिल करने को मंजूरी।
  • बड़वानी में आधुनिक नवीन कृषि उपज मंडी बनाई जाएगी।
  • बड़वानी में खेतिया कृषि उपज मंडी को आदर्श कृषि उपज मंडी बनाएंगे।
  • मछली उत्पादन से जुड़े कारोबार में निवेश को लेकर नई मत्स्य पालन नीति लाएंगे।
  • नई नीति में मछली उत्पादकों को कोल्ड चेन में निवेश, मार्केटिंग स्ट्रक्चर तैयार करने, रेफ्रिजरेटेड वैन खरीदने और मछलियों के फीड प्लांट लगाने पर सब्सिडी का प्रावधान होगा।
  • महाविद्यालयों में एग्रीकल्चर सब्जेक्ट पढ़ाने की तैयारी।
  • भीलटदेव क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • नेशनल शूटिंग चैंपियन वैष्णवी माहुले के पिता को शूटिंग अकादमी के लिए सीएम ने 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री यादव ने जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में भीलट देव व्याख्यान केंद्र का लोकार्पण किया।

भगोरिया उत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनजाति लोक उत्सव भगोरिया पर्व के अंतिम भगोरिया में बड़वानी जिले के जुलवानिया में उल्लास पूर्वक शामिल हुए।

1. 6 विभागों की 16 योजनाओं के प्रस्तावों को स्वीकृति

इनमें कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य कल्याण, सहकारिता एवं नर्मदा घाटी विकास सहित 6 विभाग शामिल हैं। इन्हें 16 योजनाओं के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं। इन प्रस्तावों के माध्यम से कृषकों के समग्र कल्याण के लिए राज्य सरकार लगभग 27,746 करोड़ व्यय करेगी

2. उड़द पर 600 प्रति क्विंटल बोनस

मध्यप्रदेश सरकार ने पहली बार उड़द पर 600 प्रति क्विंटल बोनस प्रदान किए जाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस पहल के परिणामस्वरूप लगभग 4.15 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में उड़द की बोवनी संभावित है। इसी तरह भावांतर योजना के माध्यम से सोयाबीन की खरीदी कर किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की गई, साथ ही अब सरसों पर भी भावांतर योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा

3.बड़वानी में आधुनिक नवीन कृषि उपज मंडी

बड़वानी में सभी प्रकार की फसलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नई सब्जी मंडी स्थापित की जाएगी। यह मंडी किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करेगी साथ ही प्रोसेसिंग एवं मूल्य संवर्धन की आधुनिक व्यवस्थाओं के माध्यम से अतिरिक्त आय के अवसर उपलब्ध कराएगी। 

4. नई मत्स्य पालन नीति

नर्मदा सरोवर जलाशय के निकट मत्स्य पालकों के आजीविका संवर्धन एवं उनकी आय बढ़ाने के लिए एकीकृत मत्स्य उत्पादन नीति-2026 के अंतर्गत 5 हजार केजों के माध्यम से अत्याधुनिक एक्वापोनिक्स, हाइड्रोपोनिक्स, फिश फार्मिंग के जरिये लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

5.बड़वानी की खेतिया कृषि उपज मंडी को 10 करोड़ की लागत से आदर्श मंडी के रूप में विकसित 

कृषक कल्याण वर्ष’ के अंतर्गत आयोजित कृषि कैबिनेट में अन्नदाताओं के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं बड़वानी की खेतिया कृषि उपज मंडी को 10 करोड़ की लागत से आदर्श मंडी के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे कपास एवं मक्का उत्पादक किसानों को बेहतर विपणन सुविधाएं और उचित मूल्य प्राप्त होगा। साथ ही प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए बड़वानी जिले के 25 किसानों को ‘मास्टर ट्रेनर’ के रूप में तैयार कर प्रदेश से बाहर उन्नत प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। 

मुख्यमंत्री यादव ने किसान कल्याण वर्ष में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया पर बड़वानी के नागलवाड़ी में किसानों से संवाद किया।

 6. नेशनल शूटिंग चैंपियन वैष्णवी माहुले के पिता को शूटिंग अकादमी के लिए सीएम ने 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जुलवानिया निवासी वैष्णवी माहुले से एयर राइफल शूटिंग पर भी चर्चा की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को वैष्णवी को राज्य स्तरीय शूटिंग अकादमी में प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जुलवानिया में शूटिंग क्लब प्रशिक्षण केंद्र चला रहे प्रशिक्षक नीरज को लड़कियों के प्रशिक्षण में उनके सराहनीय कार्य के लिए 5 लाख रुपये के प्रोत्साहन राशि की घोषणा भी की

स्वयं सहायता समूह में शामिल होकर जैविक खेती और ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण लिया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि उन्होंने ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह में शामिल होकर जैविक खेती और ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण लिया है। अब वे अन्य महिलाओं को जैविक खेती सिखा रही हैं। ड्रोन दीदी सीमा ने कहा कि स्वयं सहायता समूह में शामिल होने से उनकी आय में वृद्धि हुई है और उन्हें एक नई पहचान भी मिली है। सीमा ने बताया कि वे गांव में खेतों में ड्रोन के माध्यम से उर्वरक और कीटनाशक का छिड़काव करती हैं, जिससे घंटों का काम अब मिनटों में हो जाता है और उन्हें नियमित आय भी मिल रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी स्नेहा मोहनिया ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें 2 स्वर्ण पदक और 1 रजत पदक जीतने का मौका नहीं मिला। स्नेहा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से बरवानी में एस्ट्रो-टर्फ की सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया और इस सुविधा को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

ईरान आपे से बाहरः दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको पर हमला, कतर, बहरीन समेत खाड़ी देशों पर हमले तेज

चंद्र ग्रहण 2026: सिंह राशि में चंद्र ग्रहण, जानिए 12 राशियों पर प्रभाव और सटीक उपाय

3 या 4 मार्च? आखिर कब है होली, 2026 में अलग-अलग मतों के बीच ज्योतिषाचार्य ने बताया सही दिन

जयशंकर ने कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से की मुलाकात: रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने पर जोर