टी-20 विश्वकप रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में नेपाल ने इंग्लैंड के पसीने झूटा दिए। मुकाबले में बढ़ी मुश्किल से इंग्लैंड ने जीत से खाता खोला। ये जीत जितनी आसान दिख रही थी, उससे कहीं ज्यादा मुश्किल रही। इंग्लिश टीम नेपाल को सिर्फ 4 रन से हरा पाई। मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेले गए इस रोमांचक मैच में फैसला आखिरी गेंद पर हुआ।
सैमकरन ने रखी टीम की लाज
185 रन के टारगेट का पीछा कर रही नेपाल टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन ही बना सकी। मैच का असली रोमांच आखिरी ओवर में देखने को मिला, जब नेपाल को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे। इंग्लैंड के कप्तान ने गेंद सैम करन को सौंपी और उन्होंने सिर्फ 5 रन दिए, जिससे इंग्लैंड 4 रन से मैच बचाने में सफल रहा।
England prevail in Mumbai after a stunning fightback from Nepal 🔥#T20WorldCup 📝: https://t.co/z8A3OwQEctpic.twitter.com/E8nudE2Dx4
— ICC (@ICC) February 8, 2026
नेपाल के लोकेश बम 39 रन बनाकर नाबाद लौटे। दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 44 रन की अहम पारी खेली और रोहित पौडेल (39 रन) के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप की। कुशल भुर्तेल ने 29 रन का योगदान दिया।
इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन बनाए थे। जैकब बेथेल ने 55 और हैरी ब्रूक ने 53 रन की फिफ्टी लगाई। नेपाल की ओर से दीपेंद्र सिंह ऐरी और नंदन यादव ने 2-2 विकेट झटके
बड़ी संख्या में आए नेपाल के समर्थक
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम मे बड़ी संख्या में समर्थक नेपाल की टीम को सपोर्ट करने पंहुचे। इस दौरान नेपाल टीम के प्रशंसकों ने टीम को चीयर करते हुए नजर आए। इससे टीम के खिलाड़ियों को मनोबल देखते ही बन रहा था।
टीम ने प्रशंसको का किया अभिवादन
आकाश चौपड़ा ने नेपाल टीम की तारीफ की
Nepal Cricket, you have our hearts 🇳🇵🫶 #Aakashvani#ENGvsNEP#T20WorldCuppic.twitter.com/wFWGA0HOTC
— Aakash Chopra (@cricketaakash) February 8, 2026
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, ल्यूक वुड।
नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बम, गुलशन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, शेर मल्ला।
राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के कार्यक्रम में शामिल हुए सलमान खान, सरसंघचालक मोहन भागवत ने की तारीफ
अमेरिका से व्यापार समझौते के बाद क्या भारत बंद करेगा रूस से तेल आयात ?
सीएम यादव ने शहडोल में 767 करोड़ रुपए की लागत के 142 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया
टी-20 विश्वकप: NZvsAFG न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से शिकस्त, 182 रन चेज किए
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/08/nepal-dddd-2026-02-08-21-21-07.jpg)