20 करोड़ के आधुनिक वाटर पार्क का लोकार्पण किया
मुख्यमंत्री के शहडोल प्रवास के दौरान जिले को कई विकास परियोजनाओं की सौगात मिली। धनपुरी नगरपालिका की ओर से 20 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित अत्याधुनिक वाटर पार्क का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया।
इस वाटर पार्क में क्लब हाउस, स्विमिंग पूल सहित बच्चों और युवाओं के मनोरंजन की आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। स्विमिंग पूल का निर्माण मिनी ओलंपिक मानकों के अनुसार किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा धनपुरी, जिला शहडोल में नवनिर्मित वाटर पार्क का शुभारंभ https://t.co/uDcVFJjXmh
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 8, 2026
मुख्यमंत्री माता शबरी की प्रतिमा का अनावरण भी किया
जयसिंहनगर जनपद क्षेत्र के सीतामढ़ी धाम, ग्राम गंधिया में मुख्यमंत्री माता शबरी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। यह स्थल श्रीराम वनगमन पथ से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण ने दंडकारण्य में प्रवेश से पूर्व गंधिया में विश्राम किया था। यहां माता सीता की रसोई और भगवान श्रीराम का मंदिर भी स्थित है।
कुल 767 करोड़ रुपए की लागत के 142 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
मुख्यमंत्री गंधिया में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कुल 767 करोड़ रुपए की लागत के 142 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 633 करोड़ रुपए के 82 कार्यों का लोकार्पण और 134 करोड़ रुपए के 60 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
ये कार्य लोक निर्माण, ग्रामीण सड़क, नगरीय प्रशासन, जनजातीय कार्य, जल संसाधन, स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और विद्युत वितरण विभागों से संबंधित हैं।
दो वर्षों में सिंचाई का रकबा 10 लाख हेक्टेयर तक बढ़ा
मुख्यमंत्री यादव ने कार्यक्रम में कहा मध्यप्रदेश में किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। विगत दो वर्षों में सिंचाई का रकबा लगभग 10 लाख हेक्टेयर तक बढ़ना, राज्य सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है। आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश अब सबसे तेज गति से प्रगति करने वाले राज्यों में अपनी सशक्त पहचान बना चुका है।
शहडोल में बनेेगा आधुनिक ‘गीता भवन’
मुख्यमंत्री यादव मे कार्यक्रम के दौरान घोषणा कर बताया कि शहडोल जिले के बुढ़ार में भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित ‘गीता भवन’ का निर्माण किया जाएगा। यहां कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आधुनिक ऑडिटोरियम के साथ पुस्तकालय की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल जिले के धनपुरी में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।@DrMohanYadav51#CMMadhyaPradesh#Shahdolpic.twitter.com/v0ipwH9Jba
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 8, 2026
टी-20 विश्वकप: NZvsAFG न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से शिकस्त, 182 रन चेज किए
आरएसएस प्रमुख किसी जाति का नहीं, केवल हिंदू होगा: सर संघचालक
हिन्दुत्व में ही सबकी सुरक्षा की गारंटी है: मोहन भागवत
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/08/untitled-design-7-2026-02-08-16-57-54.jpg)