न्यूजीलैंड ने जीत के साथ टी-20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। टीम ने ग्रुप डी के पहले मुकाबले में रने चेज करते हुए अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 183 रनों का लक्ष्य मात्र 17.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

न्यूजीलैंड के इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज

यह टी-20 विश्वकप इतिहास में न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा टारगेट चेज रहा। इससे पहले न्यूजीलैंड ने 2021 में अबू धाबी में इंग्लैंड के खिलाफ 167 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया था।

175 से अधिक रन के मुकाबले में अफगानिस्तान की पहली हार 

अफगानिस्तान का टी20 इंटरनेशनल में जब भी 175+ का स्कोर खड़ा किया है उसमें जीत के आंकडे जबरदस्त हैं।    175+ लक्ष्य का बचाव करते हुए प्रदर्शन:

मैच - 27
जीते - 26
हारे - 1*

न्यूजीलैंड ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, वे टी20 इंटरनेशनल में अफगानिस्तान के खिलाफ 175+ के लक्ष्य का पीछा करने वाली पहली टीम बन गई। 

Image

जीत के हीरो 

न्यूलैंड को जीत दिलाने में सबसे अहम योगदाम टीम के लिए ओपनिंग करने आए टिम साइफर्ट ने निभाई। उन्होंने (65) रन की मदद से अर्धशतक लगाया। उनके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 42, मार्क चापमन ने 28 और डेरिल मिचेल ने नाबाद 25 रन बनाए। 

Image
टिम साइफर्ट ने 65 रन बानए

न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 विकेट झटके। मैट हेनरी, रचिन रवींद्र और जैकब डफी को 1-1 विकेट मिला।

अफगानिस्तान की पारी

ICC T20 world Cup: अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नाईब (63) ने अर्धशतक लगाया। सेदिकुल्लाह अटल ने 29, रहमानुल्लाह गुरबाज ने 27 और दारविश रसूली ने 20 रन बनाए। 

अफगानिस्तान के लिए मुजिब उर रहमान ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। राशिद खान, मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह उमरजई को 1-1 विकेट मिला।