खेल:फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 255 रन बनाए। यह टी20 विश्वकप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है। इस मैच में भारत ने कई रिकॉर्ड ब्रेक किए, पावर प्ले में सबसे बड़ा स्कोर, टीम ने 7.2 ओवर में 100 रन पूरे किए, संजू ने विराट का रिकॉर्ड ब्रेक किया। 

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में 256 रन का टारगेट चेज कर रही न्यूजीलैंड ने 6 विकेट गंवा दिए हैं। अहमदाबाद में टीम ने 14 ओवर के बाद 134 रन बना लिए हैं। टीम को अब हर ओवर में 20 से ज्यादा रन बनाने हैं। मिचेल सैंटनर और जिमी नीशम क्रीज पर हैं।

साइफर्ट ने 52 रन बनाए। उनके अलावा डेरिल मिचेल 17, फिन एलन 9, रचिन रवींद्र 1, ग्लेन फिलिप्स 5 और मार्क चापमन 3 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल ने 3 विकेट झटके। हार्दिक पंड्या को 2-2 विकेट मिले। वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह ने 1-1 विकेट लिया।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को न्यूजीलैंड ने बॉलिंग चुनी। भारत ने पावरप्ले में 92 रन बनाए और 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बना दिए। संजू सैमसन ने 89, ईशान किशन ने 54 और अभिषेक शर्मा ने 52 रन बनाए। आखिर में शिवम दुबे ने 8 गेंद पर 26 रन बनाकर स्कोर 250 के पार पहुंचाया। न्यूजीलैंड से जिमी नीशम को 3 विकेट मिले।

टीम ने 7.2 ओवर में 100 रन पूरे किए। जोकि टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में किसी टीम के सबसे तेज 100 रन का रिकॉर्ड है।म ने पावरप्ले में इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर बनाया।

फिलहाल, टीम ने 12 ओवर में एक विकेट पर 161 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन और ईशान किशन क्रीज पर है। सैमसन ने 33 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने लगातार तीसरे मैच में अर्धशतक बनाया है। इससे पहले अभिषेक शर्मा 21 बॉल पर 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रचिन रवींद्र ने विकेटकीपर टिम साइफर्ट के हाथों कैच कराया। अभिषेक शर्मा 18 बॉल पर हाफ सेंचुरी लगाई।

टी-20 विश्वकप का फाइनल।  मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस जीत कर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी चुनी हैं। भारत की पहले बल्लेबाजी करेगा

संजू सैमसन का जबरजस्त फोर्म 

पावर प्ले में भारत ने सबसे बड़ा स्कोर बनाया 

भारतीय टीम ने फाइनल में विश्वकप का पावरप्ले में अब तक का सबसे बड़ा 92 रन का स्कोर बनाया। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने यह मुकाम हासिल किया। पावर प्ले के तीन ओवर 20 रन से अधिक के गए।   

Image

अभिषेक शर्मा का 18 गेंदों में अर्धशतक 

Image
मैच से पहले पिता का आशीर्वाद लेते अभिषेक 

Image

दो पूर्व कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा ट्रॉफी लेकर आए।

publive-image

Image

देश भर में भारतीय टीम के जीत के लिए प्रार्थनाएं 

फइनल में भारत की जीत के लिए देश भर के मंदिरों में प्रार्थनाएं की जा रही हैं, उज्जैन के महाकाल मंदिर में भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की गई। देश में कई जगहों पर हवन व यज्ञ की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। 

publive-image
महाकाल मंदिर में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए
भारत की जीत की विशेष पूजा 
publive-image
उज्जैन के बगलामुखी माता मंदिर में
भारत की जीत के लिए मिर्ची यज्ञ

मैच से पहले क्लोजिंग सैरेमनी में अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार रिकी मार्टिन, सुखवीर सिंह और फाल्गुनी पाठक ने परफॉर्म किया। भारत न्यूजीलैंड का फाइनल देखने के लिए बड़े बड़े सितारे स्टेडियम में पहुंचे हैं इनमें मुख्यरुप से पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी, रोहित शर्मा और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा अहमदाबाद शामि हैं।

भारत न्यूजीलैंड का फाइनल में पहली बार मुकाबला

भारत-न्यूजीलैंड पहली बार टी-20 विश्वकप का फाइनल मैच खेल रही हैं। 2 बार की विजेता भारतीय टीम अपना चौथा टी-20 विश्वकप फाइनल खेलने उतरी है जबकी न्यूजीलैंड का यह दूसरा फाइनल होगा, टीम को अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है। 2021 में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले में हार मिली थी।

भारत कभी भी टी 20 विश्वकप में न्यूजीलैंड से नहीं जीता

ICC T20 world cup: Final match  टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड पर भारी रहा है, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में तस्वीर बिल्कुल अलग है। टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबले हुए और तीनों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की। ये मैच 2007, 2016 और 2021 में खेले गए थे। 2016 में तो न्यूजीलैंड ने भारत में ही टीम इंडिया को हरा दिया था।

Image

फाइल से पहले स्टेडियम के बाहर फैंस की तस्वीरें-

दोनों टीमों की प्लेइंग -11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन।

कच्चे तेल को लेकर भारत सुरक्षित, 25 करोड़ बैरल से ज्यादा का भंडार; 7-8 हफ्ते तक सप्लाई पर असर नहीं

मध्य प्रदेश में रंगपंचमी की धूम: इंदौर की गेर में रंगों की बारिश, उज्जैन में महाकाल को केसरयुक्त जल अर्पित

दुनिया में सबसे अधिक कमाने वाले सीईओ बने सुदंर पिचाई, गूगल देगा अगले तीन वर्षों में 6361 करोड़

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: मुख्यमंत्री ने महिला कल्याण के लिए रणनीति तैयार की