ढाका। भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में आज आम चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। यह चुनाव 2024 के उस हिंसक आंदोलन के बाद हो रहे हैं, जिसके कारण 15 साल से शासन कर रही तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से हटना पड़ा था। शेख हसीना की सरकार गिरने के 18 महीने बाद यह चुनाव हो रहा है। बांग्लादेश में हो रहे चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

300 सीटों पर 12.7 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे 

बांग्लादेश की 300 संसदीय सीटों के लिए 12.7 करोड़ मतदाता वोट डाल रहे हैं। बांग्लादेश के चुनाव में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग चुनाव से बाहर है। चुनावी में जमात-ए-इस्लामी और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है।

Bangladesh Election 2026 LIVE Voting Update; BNP Jamaat-e-Islami | Dhaka  News
पीएम पद के दावेदार बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान वोट डालते हुए।
publive-image
अंतरिम सरकार प्रमुख मोहम्मद यूनुस वोट डालते हुए।

चुनाव में गड़बड़ी की आशंका  

जमात-ए-इस्लामी के उम्मीदवार खालिदुज जमान का आरोप है कि देश में हालात अच्छे नहीं हैं। खालिदुज ने कहा कि  मैंने कुछ जगहों पर देखा बिना पोलिंग एजेंट के, एक अलग कमरे में, कोई पेपर सील कर रहा है।

गोपालगंज सदर मतदान स्थल पर विस्फोट होने से तीन लोग घायल

बांग्लादेश के गोपालगंज सदर उपजिला में चुनाव के दौरान मतदान स्थल पर विस्फोट होने से तीन लोग घायल हो गए। यह घटना रेश्मा इंटरनेशनल स्कूल पोलिंग स्टेशन पर हुई, जहां एक कॉकटेल-टाइप विस्फोटक नहर के पार से फेंका गया। पुलिस के सब-इंस्पेक्टर जाहिदुल इस्लाम ने बताया कि विस्फोट से पहले मतदान शांतिपूर्ण चल रहा था। विस्फोट में दो अंसार अर्धसैनिक जवान और 14 वर्षीय अमेना खानम घायल हो गए, जो किसी मतदाता के साथ थीं। विस्फोट से पोलिंग स्टेशन का मुख्य गेट क्षतिग्रस्त हो गया और वहां भीड़ में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटा लिए हैं।

जमात-ए-इस्लामी ने तीन सीट पर मतदान रद करने की मांग की 

जमात-ए-इस्लामी ने मतदाम में गड़वड़ी के आरोप लगाते हुए कुमिला-8 शरियतपुर और पटु्आखाली सीट में मतदाम स्थागित करने के मांग की है। 

गुरुवार दोपहर को गठबंधन का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के मुख्यालय पहुंचा और मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन के सामने यह मांग रखी।

गठबंधन का कहना है कि इन इलाकों में मतदान प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ियां हुई हैं, इसलिए निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदान को रोकना जरूरी है।

 श्यामनखोला में हिंसक झड़प से कार्यकर्ता घायल 

बांग्लादेश के बागेरहाट जिले के श्यामनखोला में चुनाव को लेकर झड़प हुई। इस घटना में जमात-ए-इस्लामी के 6 कार्यकर्ता घायल हो गए। घायलों को श्यामनखोला उपजिला स्वास्थ्य परिसर में भर्ती कराया गया है। बागेरहाट-4 सीट से जमात-ए-इस्लामी के उम्मीदवार प्रिंसिपल अब्दुल अलीम ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सुबह चुनावी माहौल में तनाव के बीच उनके कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया।

भोलेनाथ बरसाएंगे आशीर्वाद : महाशिवरात्रि व्रत, उपाय और कथा जान लें

एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ रचेगी इतिहास: 1361 करोड़ के बजट से बनेगी भारत की सबसे महंगी फिल्म

हम क्या खा रहे हैं से ज्यादा जरूरी है कब खा रहे हैं, जाने विशेषज्ञों के अनुसार सही भोजन समय

सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी जस की तस