cricket: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपने वनडे भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी को लेकर स्पष्ट जबाव दिया है। टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित अब केवल एकदिवसीय मैच में ही खेलते नजर आते हैं।

2027 में जब वर्ल्ड कप में 40 साल के होंगे रोहित

2027 में जब वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में शुरू होगा, तब रोहित 40 साल के होंगे। हालांकि, रोहित ने साफ किया है कि उनका लक्ष्य अभी भी टीम के साथ वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाना है और वह इसके लिए खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करने को तैयार हैं।

Under pressure, Rohit Sharma comes up with a diamond

एक ICC इवेंट के दौरान रोहित ने कहा,'मैं निश्चित रूप से वहां जाना चाहता हूं और अपने देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं। यह कुछ ऐसा है जिसे मैंने हमेशा देखा है। मैं 50 ओवर का वर्ल्ड कप देखते हुए बड़ा हुआ हूं। तब कोई टी-20 वर्ल्ड कप या IPL नहीं था। यह क्रिकेट का शिखर था जो हर चार साल में होता था।'

रोहित बोले-बचपन से 50 ओवर के वर्ल्ड कप का सपना देखा

रोहित शर्मा ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि उस एक ट्रॉफी के लिए बहुत इंतजार और बेताबी रहती थी। उन्होंने कहा,'मुझे वह ट्रॉफी चाहिए, इसलिए मैं अपनी शक्ति और क्षमता के अनुसार कड़ी मेहनत करने और उसे हासिल करने की पूरी कोशिश करूंगा।' 38 साल के रोहित ने 2024 में भारत के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था। वहीं, पिछले साल मई में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था।

रोहित के वनडे करियर पर एक नजर 

भारत ने पहली बार मल्टीनेशनल कंबाइंड टास्क फोर्स-154 की कमान संभाली

भोलेनाथ बरसाएंगे आशीर्वाद : महाशिवरात्रि व्रत, उपाय और कथा जान लें

एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ रचेगी इतिहास: 1361 करोड़ के बजट से बनेगी भारत की सबसे महंगी फिल्म

हम क्या खा रहे हैं से ज्यादा जरूरी है कब खा रहे हैं, जाने विशेषज्ञों के अनुसार सही भोजन समय