मैच में भारत का पलड़ा भारी

नई दिल्ली। टी-20 विश्व कप 2026 का सबसे बड़ा मैच आज कोलंबो में खेला जाना है। ये मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस मैच के लिए फैंस कोलंबो पहुंच गए हैं, जहां होटलों में जगह खाली नहीं है, जिससे ये समझ आ रहा है कि इस मैच का क्रेज कितना हाई रहता है। इस बीच एक चिंता का विषय जो हर फैन को सता रहा है वो है  भारत बनाम पाकिस्तान मैच में क्या बारिश खलल डालेगी? दरअसल, कोलंबो में आज शाम 7 बजे से आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप का 27वां लीग मैच खेला जाना है। भारत-पाक के बीच खेले जाने वाले मैच से पहले एक अच्छी खबर आई है, कि सुबह बारिश नहीं हुई, लेकिन दोपहर में बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं, शाम को बारिश के अनुमान है और मैच शुरू होने से लेकर पहले दो घंटे में बारिश का काफी अनुमान लगाया गया है।

मैच से ठीक पहले भारी बारिश का अनुमान 

Image

श्रीलंका के मौसम विभाग की माने तो अभी दोपहर तक बारिश की एक भी बूंद नहीं पड़ी है। दोपहर 2 बजे के बाद थोड़ी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, मैच शुरू होने (शाम 7 बजे) से ठीक एक घंटा पहले यानी 6 से 7 बजे के बीच सबसे तेज बारिश होने की आशंका है। अनुमान है कि इस दौरान 5.1 मिमी तक पानी बरस सकता है।

बीबीसी वेदर के अनुसार, मैच छोटा किया जा सकता है, लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द होने की संभावना कम है।

अगर 7 बजे बारिश रुक भी जाती है, तो रात 10 बजे तक हल्की बूंदाबांदी जारी रहने की संभावना है। ऐसे में या तो मैच पूरी तरह रद हो सकता है या फिर ओवरों में भारी कटौती की जा सकती है। श्रीलंका मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की चेतावनी दी है, जिसकी वजह से मैच के दौरान 70 प्रतिशत तक बारिश होने का चांस है।

इससे पहले शुक्रवार को बारिश की संभावना काफी ज्यादा थी, लेकिन रविवार यानी आज मौसम साफ है। शाम 7 बजे मैच समय पर शुरू होता है या नहीं दे देखना होगा। अच्छी बात ये है कि रात 8 बजे बारिश की उम्मीदें 40 प्रतिशत से ज्यादा थी, लेकिन अब कुछ ही फीसदी अनुमान बारिश का है। 

उज्जैन में भारत की जीत के लिए किया गया हवन 

रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका में होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। भारतीय टीम की जीत के लिए उज्जैन के प्रसिद्ध अंगारेश्वर मंदिर में क्रिकेट प्रेमियों, पंडित-पुजारियों ने मिलकर हवन-पूजन और विशेष अनुष्ठान किया। मैच शुरू होने से पहले देशभर में भारतीय टीम की जीत के लिए पूजन अर्चन किया जा रहा है और फैन्स भगवान से प्रार्थना कर रहे है। इस बीच देशभर में भारत की जीत के लिए विशेष पूजा अर्चना का आयोजन दर्शकों के द्वारा किया जा रहा है। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेंईंग 11

ICC T20 world cup: india vs pakistan match 

भारत-अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।


पाकिस्तान- साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।

Image

महाशिवरात्रि विशेष: 12 ज्योतिर्लिंग – नाम, स्थान और महिमा

बांग्लादेशः तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत समेत 13 देशों को निमंत्रण प्रधानमंत्री मोदी की बजाए उनके प्रतिनिधि होंगे शामिल

ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे ट्विन ट्यूब सुरंग को मंजूरी.

टी20 विश्व कप : न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 176 रन का लक्ष्य