ढाका। बांग्लादेश की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 फरवरी को होने जा रहा है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के मुखिया तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बांग्लादेश की अंतरिम सरकार करेगी। इस खास मौके के लिए अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने भारत समेत 13 देशों के नेताओं को न्योता भेजा है।
राजनयिक सूत्रों के अनुसार, आमंत्रित देशों की सूची में भारत, चीन, पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन संसद के साउथ प्लाजा में होगा। बीएनपी ने हाल ही में हुए आम चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है।
बीएनपी ने पीएम मोदी के प्रतिजताया आभार
बीएनपी ने जीत के बाद बधाई संदेश भेजने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया भी अदा किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पार्टी ने लिखा कि वे भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। बीएनपी ने आपसी सम्मान और क्षेत्रीय शांति के आधार पर भारत के साथ रिश्तों को आगे बढ़ाने की इच्छा जताई है। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश में बीएनपी की चुनावी जीत के बाद तारिक रहमान को हार्दिक शुभकामनाएं दी थीं।
17 को ही फ्रांस के राष्ट्रपति से मुंबई में मुलाकात करेंगे पीएम मोदी
हालांकि, इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की उम्मीद कम है, क्योंकि उसी समय फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत दौरे पर होंगे। माना जा रहा है कि इस समारोह में भारत की तरफ से कोई अन्य वरिष्ठ नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/aajtak/images/story/202502/67ac5fa4f029b-pm-modi-1245197-16x9-822129.jpeg?size=948:533)
टी20 विश्व कप : न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 176 रन का लक्ष्य
ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे ट्विन ट्यूब सुरंग को मंजूरी
अरुणाभा घोष : जलवायु परिवर्तन की जटिलताओं को सुलझाने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की असली ताकत
नरेन्द्र मोदी : कांग्रेस ने देश की सुरक्षा को खतरे में डाला, असम डर में जीता रहा
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/15/untitled-design-1-2026-02-15-12-34-40.jpg)