भारतीय टीम ने टी-20 विश्वकप में नीदरलैंड के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बना लिए हैं। नीदरलैंड को मैच जीतने के लिए194 रनों के लक्ष्य का हासिल करना होगा। 

Image

शिवम दुबे का विश्वकप में पहला अर्धशतक 

शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या ने 35 गेंदो मेंं 76 रनों की साझेदारी से भारत के स्कोर को गति प्रदान करी। शिवम दुबे ने 31 गेंदों में कुल 66 रनों का योगदान दिया। इसी के साथ उन्होंने विश्वकप में पहला अर्धशतक लगाया है।

Image

कप्तान सूर्यकुमार यादव 34 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें काइल क्लीन ने कैच आउट कराया। तिलक वर्मा (31 रन) को लोगन वान बीक ने कैच आउट कराया।

पावरप्ले में अभिषेक शर्मा (जीरो) और ईशान किशन (18 रन) आउट हुए। दोनों को आर्यन दत्त ने आउट किया। अभिषेक लगातार तीसरे मैच में जीरो पर आउट हुए हैं।

अभिषेक शर्मा लगातार तीसरी बार शून्य पर आउट 

अभिषेक शर्मा लगातार तीसरी बाद शून्य पर आउट होगए हैं। इस बार तीसरी गेंद पर बिना खाता खोले अभिषेक पवेलियन लौट गए।  

Image

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और नीदरलैंड का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। भारतीय टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ पिछले मैच की प्लेइंग-11 में 2 बदलाव किए हैं। अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है। जबकि अक्षर पटेल को आराम दिया गया है। कुलदीप यादव को बाहर किया गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह ।

नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), जाक लियोन-कैशे, नुआ क्रॉस, रूलोफ वान डर मर्व, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त और काइल क्लीन।

Image

एआई समिट ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी को बाहर किया, चीनी डॉट रीबोट और कोरियन ड्रोन अपना प्रोजेक्ट बताया था।

प्रधानमंत्री ने की स्पेन के राष्ट्रपति से द्विपक्षीय वार्ता, परस्पर संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने फिनलैंड के पीएम से की द्विपक्षीय बातचीत, आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर

उप्र : 2027 में बसपा अकेले दम पर लड़ेगी चुनाव : मायावती