नई दिल्ली, 18 फ़रवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन से इतर स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज से द्विपक्षीय वार्ता की। इस वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और स्पेन के बीच सहयोग को अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया।
दोनों देशों के बीच सहयोग को और गहरा करने के लिए कई मुद्दों पर व्यापक बातचीत की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने आए स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज से प्रधानमंत्री मोदी ने इस समिट से इतर यहां द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच सहयोग को और गहरा करने के लिए कई मुद्दों पर व्यापक बातचीत की।
दिल्ली में राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़ के साथ एक सार्थक बैठक हुई। भारत-स्पेन की मित्रता को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा हुई, विशेष रूप से रक्षा, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में। हमारे देश 2026 को भारत-स्पेन संस्कृति, पर्यटन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता वर्ष के रूप में मना रहे हैं। इससे जन-संबंधों में और अधिक मजबूती आएगी। विश्वविद्यालयों के एक बड़े प्रतिनिधिमंडल को भारत आते देखकर खुशी हुई। इससे भी हमारे लोगों को जोड़ने में काफी मदद मिलेगी।
यूरोपीय संघ के साथ ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता स्पेन के साथ आर्थिक साझेदारी पर बहुत सकारात्मक प्रभाव डालेगा और हमारे देशों के लोगों के लिए नए अवसर प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि बैठक में दोनों नेताओं के बीच व्यापार, अर्थव्यवस्था, नवाचार, स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन पर क्रियान्वयन, और शिक्षा जैसे तमाम मुद्दों पर विस्तृत बातचीत हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने स्पेन के राष्ट्रपति सांचेज को भारत-यूरोपीय संघ के बीच संबंधों को मजबूती देने के लिए उनका लगातार सहयोग देने के लिए सराहना की।
उल्लेखनीय है कि स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर विश्व के चौथे शिखर सम्मेलन में भाग लेने आज सुबह भारत पहुंचे हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने हवाई अड्डे पर उनकी स्वागत किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने फिनलैंड के पीएम से की द्विपक्षीय बातचीत, आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर
उप्र : 2027 में बसपा अकेले दम पर लड़ेगी चुनाव : मायावती
घर पर बनाएं प्राकृतिक और पानी से न फैलने वाला काजल, बादाम और देसी घी से आसान तरीका
अभिनेता सलमान खान के पिता मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान वेंटिलेटर पर
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/18/india-spain-2026-02-18-17-13-27.jpg)