नई दिल्ली, 18 फ़रवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में भाग लेने आए फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और फिनलैंड के बीच सहयोग को अधिक प्रगाढ़ बनाने पर व्यापक चर्चा की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नेताओं के बीच हुई इस बातचीत में स्थिरता, डिजिटलीकरण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) अनुसंधान और नैतिक नवाचार जैसे प्रमुख विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस बैठक में इस बात पर मुख्य ध्यान रहा कि भारतीय मेधा कैसे दोनों देशों के सहयोग को और मजबूत कर सकती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा-
"भारत-यूरोप मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को उनके व्यक्तिगत समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया, जिससे भारत-यूरोप संबंधों में एक स्वर्णिम युग की शुरुआत हुई है। भारत और फिनलैंड का लक्ष्य व्यापार को दोगुना करना है, जिससे आर्थिक संबंधों को मजबूती मिलेगी। हमने 6जी जैसी भविष्य की प्रौद्योगिकियों, नवाचार, स्वच्छ ऊर्जा, जैव ईंधन, चक्रीय अर्थव्यवस्था और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की।"
इस दौरान प्रधानमंत्री narendra modi ने एआई क्षेत्र में उभरते नवाचार केंद्र के रूप में फिनलैंड के प्रयासों की सराहना की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने जिम्मेदार और प्रतिभा-आधारित एआई को बढ़ावा देने, साथ ही सतत भविष्य के लिए प्रौद्योगिकी-सक्षम समाधानों के उपयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
उप्र : 2027 में बसपा अकेले दम पर लड़ेगी चुनाव : मायावती
घर पर बनाएं प्राकृतिक और पानी से न फैलने वाला काजल, बादाम और देसी घी से आसान तरीका
अभिनेता सलमान खान के पिता मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान वेंटिलेटर पर
मध्यप्रदेश बजट 2026: गरीब, महिला, किसान और युवाओं के कल्याण का बजट 4,38,317 करोड़ का कुल बजट,
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/18/india-and-swiden-relation-2026-02-18-17-03-01.jpg)