ICC T20 World Cup: टी-20 विश्वकप में सुपर 8 का तीसरा मुकाबला आज भारत-साउथ अफ्रीका के बीच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।  2024 में टी-20 विश्वकप फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब पर अपने नाम किया था।     

भारतीय टीम में एक बदलाव संभव

भारतीय उपकप्‍तान अक्षर पटेल की प्‍लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है। पिछले मैच में उन्‍हे आराम दिया गया था। ऐसे में वॉशिंगटन सुंदर को बाहर बैठना पड़ सकता है।

Image

पिच के हाल 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रैंडली मानी जाती है। यहां का सरफेस पूरी तरह से सपाट है और बल्लेबाजी करना काफी आसान होता है। इस पिच पर नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों को शुरुआत के कुछ ओवर्स में मदद मिल सकती है। वहीं बीच के ओवर्स में स्पिनर्स को टर्न भी मिल सकता है।

अहमदाबाद में अब तक 12 टी-20 इंटरनेशन मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 8 मैच अपने नाम किए हैं वहीं चेज करने वाली टीम ने 4 मैच जीते हैं। यहां का अधिक्तम टीम स्कोर 234/4 है, जो भारत ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 190 रन रहा है, जो हाई-स्कोरिंग मुकाबलों की ओर इशारा करता है।

अभिषेक शर्मा बोले अपना खेल नही माइंडसेट नहीं बदलूंगा

अभिषेक शर्मा का बल्ला इस टी 20 विश्वकप खामोश है उन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट में तीन मुकाबले खेले है लिकिन तीनों मुकाबले में वे अपना खाता नहीं खोल सकें लतागार तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद जब कप्तात सूर्याकुमार कुमार यादव से उनके फॉर्म के बारे में पूछा गया तो सूर्या ने कहा-

आप उनके फॉर्म की चिंता मत करिए चिंता उसकी करिए जिसके खिलाफ उनका बल्ला चलेगा। मुझे ज्यादा फिक्र उन टीमों की है, जिन्हें आगे जाकर उसका सामना करना पड़ेगा। उसने पिछले साल टीम के लिए सब कुछ किया था, अब हमारी बारी है कि हम उसका साथ दें।

भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक 9 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें से 7 में जीत दर्ज की है, जबकि 2 मुकाबलों में उसे इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए एक मैच में भारत ने 36 रन से जीत हासिल की थी।

शाम को स्टेडियम नमी हो सकती है 

रविवार को अहमदाबाद में मौसम साफ रहेगा। आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। 36 डिग्री सेल्शियस अधिकतम और 20 डिग्री सेल्शियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। शाम के समय नमी देखने को मिल सकती है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

  • भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
  • साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान),
  • डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कार्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

ट्रम्प ने 24 घंटे में ग्लोबल टैरिफ बढ़ाकर 15% किया:कल अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ रद्द किए, फिर नाराज ट्रम्प ने 10% टैरिफ लगाया था

अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य पर प्राथमिकी के आदेश - यौन शोषण के मामले में पॉक्सो कोर्ट के निर्देश

पाकिस्तान–न्यूजीलैंड: पहले सुपर-8 मुकाबले में बारिश के कारण रद्द: दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा - प्रकृति से प्रगति का संदेश देते है प्रोजेक्ट चीता; दुनिया की सबसे सफल परियोजना बताया