पाकिस्तान–न्यूजीलैंड मुकाबले में देरी 

टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण का पहला मुकाबला बारिश की वजह से तय समय पर शुरू न होने के चलते रद्द कर दिया गया दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिले। अब दोनो टीमों को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए अगले दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आसमान में घने बादल छाए रहे और टॉस के कुछ ही देर बाद वर्षा शुरू हो गई।

टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। कप्तान सलमान अली आगा ने बताया कि ख्वाजा नफी की जगह फखर जमान को टीम में शामिल किया गया है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर पूरी तरह स्वस्थ होकर वापसी कर रहे हैं। बीमारी के कारण वे पिछला मुकाबला नहीं खेल पाए थे।

Image

तस्वीरों में देखें बारीश और स्टेडियम का नजारा

Image

Image

Image

दोनों टीमें समूह चरण में अच्छा प्रदर्शन करके इस दौर तक पहुंची हैं। pakistan ने अपने चार में से तीन मैच जीतकर आगे कदम बढ़ाया। उसने नीदरलैंड, अमेरिका और नामीबिया को हराया, जबकि उसे भारत से हार मिली। वहीं न्यूजीलैंड ने भी तीन जीत दर्ज कीं। उसने अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा को पराजित किया, लेकिन साउथ अफ्रीका से उसे शिकस्त झेलनी पड़ी।

पिच और मौसम का हाल

ICC T20 World Cup: कोलंबो की यह पिच स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक पांच मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें चार बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत बहुत कम देखने को मिली है।

यदि अंतरराष्ट्रीय टी-20 आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां कुल 53 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें 29 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है, जबकि 23 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम सफल रही। एक मैच बिना परिणाम के समाप्त हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार दिन भर बादल छाए रहने और तेज हवा चलने की संभावना है। वर्षा की आशंका 30 से 40 प्रतिशत के बीच बताई जा रही है। अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। पहली पारी के दौरान वर्षा का खतरा ज्यादा माना जा रहा है।

नहीं रखा गया अतिरिक्त दिन

इस सुपर-8 मुकाबले के लिए अलग से कोई अतिरिक्त दिन तय नहीं किया गया है। यदि बारिश के कारण खेल संभव नहीं हो पाता, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक बांट दिए जाएंगे। हालांकि आयोजनकर्ताओं ने 90 मिनट का अतिरिक्त समय रखा है। यदि पांच ओवर का खेल भी नहीं हो सका, तो मैच रद्द घोषित कर दिया जाएगा।

बारिश के कारण देरी ने दोनों टीमों और दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। अब सभी की नजरें मौसम की स्थिति पर टिकी हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट ( विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा - प्रकृति से प्रगति का संदेश देते है प्रोजेक्ट चीता; दुनिया की सबसे सफल परियोजना बताया

भारत-ब्राजील 5 साल में द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर से अधिक बढ़एगा; एआई, सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में भी समझौते हुए

इंदौर में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और भजपा कार्यकर्ता झड़प; बोतलें, पत्थर, और टमारट एक-दूसरे पर फेंके

अब बिना यूपीआई पिन डाले कर सकेंगे 5 हजार तक के पेमेंट