इंग्लैंड सेमीफाइनल में, पाकिस्तान पर रोमांचक जीत

टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड ने अंतिम चार में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। मंगलवार रात खेले गए मुकाबले में टीम ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया।

इस संस्करण में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली इंग्लैंड पहली टीम बनी है। साथ ही टूर्नामेंट के इतिहास में यह उसका पांचवां सेमीफाइनल है, जो किसी भी टीम के लिए सर्वाधिक है।

कैंडी के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में आठ विकेट खोकर जीत हासिल की। कप्तान Harry Brook ने 51 गेंदों पर 100 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

 ICC t-20 World Cup: मैच के अंत में Jofra Archer ने सलमान मिर्जा की गेंद पर चौका जड़कर मुकाबला खत्म किया। विल जैक्स 28 रन बनाकर नाबाद लौटे। पाकिस्तान की ओर से Shaheen Afridi ने चार विकेट लिए, जबकि उस्मान तारिक को दो सफलताएं मिलीं।

इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 164 रन बनाए। साहिबजादा फरहान ने 63 रनों की अहम पारी खेली। बाबर आजम और फखर जमान ने 25-25 रन जोड़े। इंग्लैंड की गेंदबाजी में लियाम डॉसन ने तीन विकेट झटके।

Image

आर्चर और जैमी ओवरटन को दो-दो सफलताएं मिलीं, जबकि आदिल रशीद ने एक बल्लेबाज को पवेलियन भेजा। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं और टीम का मनोबल भी ऊंचा हो गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद।

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक।

जम्मू-श्रीनगर के बीच दौड़ेगी वंदे भारत, 5 घंटे से भी कम में पूरा होगा सफर

गाबा टेस्ट का फैसला आज भी चर्चा में, स्टीव बकनर ने मानी चूक

प्रधानमंत्री का इजरायल दौरा, जानिए ईरान में युद्ध के तनाव के बीच मोदी क्यों इजराइल जा रहे

संघ के मध्य क्षेत्र सह बौद्धिक प्रमुख हितानंद शर्मा की मां का निधन, पैतृक गांव में अंतिम संस्कार