22 दिसंबर का राशिफल: नौकरी, व्यापार और प्रेम में किसे मिलेगा लाभ

आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग रहेगा। किसी को फायदा होगा तो किसी को थोड़ा संभलकर चलना पड़ेगा। आइए जानते हैं आपकी राशि ...

मेष राशि
आज किस्मत आपका साथ देगी। नौकरी और व्यापार में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। जो काम अटके थे, वो बनने लगेंगे। सेहत ठीक रहेगी। प्रेम और बच्चों से खुशी मिलेगी। दिन अच्छा रहेगा। पीली चीज अपने पास रखें।

वृषभ राशि
आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। बेवजह झगड़े से बचें। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा, लेकिन रिस्क न लें। पीली वस्तु दान करें।

मिथुन राशि
आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। मन खुश रहेगा। नौकरी, सेहत, प्रेम और व्यापार सभी ठीक रहेंगे। दिन हल्का-फुल्का और अच्छा रहेगा। बजरंगबली को याद करें।

कर्क राशि
आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। समझ और ज्ञान बढ़ेगा। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, ध्यान रखें। प्रेम और संतान से जुड़ी बातें बेहतर होंगी। व्यापार में भी फायदा होगा। भगवान शिव को जल चढ़ाएं।

सिंह राशि
आज छात्रों और रचनात्मक लोगों के लिए अच्छा दिन है। लेखक, कलाकार और क्रिएटिव लोगों को सफलता मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी। प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा कमजोर रह सकता है। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली चीज पास रखें।

कन्या राशि
आज मन थोड़ा परेशान रह सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं। बेवजह चिंता न करें। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। मां काली को प्रणाम करें।

तुला राशि
आज घर-परिवार में हल्की नोकझोंक हो सकती है। जमीन, मकान या गाड़ी खरीदने के योग बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम और संतान से खुशी मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। पीली वस्तु दान करें।

वृश्चिक राशि
आज आमदनी बढ़ने के योग हैं। पुराने कामों से भी पैसा मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम और संतान से सुख मिलेगा। व्यापार में फायदा होगा। हरी चीज पास रखें।

धनु राशि
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। काम में सफलता मिलेगी। व्यापार मजबूत रहेगा। परिवार का पूरा साथ मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी। प्रेम और संतान से खुशी मिलेगी। पीली वस्तु दान करें।

मकर राशि
आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम और संतान से जुड़ी बातें आपके पक्ष में रहेंगी। व्यापार में फायदा होगा। लाल चीज पास रखें।

कुंभ राशि
आज मन अच्छा और सकारात्मक रहेगा। जरूरत की चीजें समय पर मिल जाएंगी। प्रेम और संतान से थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मीन राशि
आज व्यापार अच्छा चलेगा। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत के संकेत हैं। सेहत, प्रेम और व्यापार तीनों अच्छे रहेंगे। लाल वस्तु दान करें।

पाकिस्तान ने जीता अंडर-19 एशिया कप 2025: फाइनल में भारतीय टीम को 191 रनों से दी करारी शिकस्त

अगले सप्ताह प्राइमरी मार्केट में जबरदस्त हलचल: 11 नए आईपीओ खुलेंगे, 5 कंपनियों की होगी शेयर बाजार में लिस्टिंग

आधुनिक, आत्मविश्वासी और मानवीय भारत के शिल्पकार थे अटल बिहारी वाजपेयी: उपराष्ट्रपति

रेलवे ने 26 दिसंबर से यात्री किराए में की मामूली बढ़ोतरी: 500 किलोमीटर की नॉन-एसी यात्रा पर केवल 10 रुपये अतिरिक्त