नई दिल्‍ली, 13 फरवरी। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने शुक्रवार को कहा कि भारत का लक्ष्य अगले पांच साल में 50 और एयरपोर्ट बनाने का है, जिससे देश के रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए बड़े अवसर उत्‍पन्‍न होंगे।

aviation minister: केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने यह बात रियल एस्टेट उद्योग निकाय ‘नारेडको’ की ओर से नई दिल्‍ली में आयोजित ‘राष्ट्रीय शहरी एवं रियल एस्टेट विकास सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कही।

हर 33 दिन में 1 एयरपोर्ट तैयार

राममोहन नायडू ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते नागर विमानन बाजारों में शामिल है और वर्तमान में देश में 165 चालू एयरपोर्ट हैं। नायडू ने कहा कि औसतन हर 33 दिन में एक नया हवाई अड्डा या नया टर्मिनल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विमानन सुरक्षा से समझौता किए बिना हवाई अड्डों के आसपास इमारतों की ऊंचाई से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए वह सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

airport: देश के रियल एस्टेट क्षेत्र की संभावनाओं का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 2030 तक इस क्षेत्र का आकार करीब 1000 अरब डॉलर के बराबर होने का अनुमान है, जो 2047 तक बढ़कर 5000 से 7000 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। उन्होंने रियल एस्टेट विकास में जीवन स्तर के साथ-साथ जीवन की गुणवत्ता पर ध्यान देने की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही युवाओं को किराये पर दिए जा सकने वाली आवासीय परियोजनाएं विकसित करने का आह्वान किया।

5 मिनट में बनाएं बच्चों के लिए 5 झटपट नाश्ते, डिब्बा खाली होकर ही लौटेगा

टी20विश्वकप : जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हाराया, ऑलआउट हुई टीम बीस ओवर भी नहीं खेल सके कंगारू

राम चरण और उपासना कोनिडेला ने जुड़वा बच्चों के नाम किए सार्वजनिक

बॉलिवुड पर फिर मंडराने लगा 90s का साया, रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को लॉरेंस गैग की धमकी