नई दिल्ली। फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग रणवीण सिंह और रोहित शेट्टी को नई धमकी दी है। लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने धमकी दी है कि हम तुम्हारे कर्मचारियों को जान से मार देंगे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
ऑडियो जारी कर दी धमकी, 1 करोड़ रुपये की मांग
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर नाम के एक आदमी ने एक नया ऑडियो मैसेज जारी किया है जिसमें एक्टर रणवीर सिंह और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को धमकी दी गई है। उसने चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने उसकी मांगें नहीं मानीं तो उनके पूरे स्टाफ को मार दिया जाएगा। मुंबई क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह से 1 करोड़ रुपये की मांग करने वाले धमकी भरे व्हाट्सएप वॉइस नोट भेजने वाले का पता लगा लिया है। अधिकारियों ने बताया कि यह नोट गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हैरी बॉक्सर का है।
बॉलिवुड पर फिर मंडराने लगा 90s का साया
पिछले कुछ समय से बॉलीवुड फिल्म कलाकारों पर ऐसा धमकी भरे मेल और कॉल का सिलसिला बढ़ता जा रहा है पहले सलमान खान को जान से मारने की धमकी और उनके घर के बाहर फायरिंग की घटनाएं भी देखी गई हैं इसके अलावा बादशाह, काका, और कई कलाकारों को इस लॉरेंस गैंग से धमकी भरे कॉल आ चुके हैं।
ये दौर फिर से बॉलीवुड के 90 के दशक की याद दिलाता है जब अंडरवर्ल्ड डॉन की तरफ से मुंबई के फिल्म कलाकारों को धमकियां मिलती थीं। बॉलीवुड में ये चर्चा आम हो गई है कि अंडरवर्ल्ड फिर सक्रिय हो गया हैं।
रोहित की घर की सिक्योरिटी
मुंबई पुलिस के मुताबिक, क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया कि गैंग के एक करीबी हैरी बॉक्सर ने एक्टर को 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगते हुए वॉइस नोट भेजा था। मुंबई क्राइम ब्रांच की शुरुआती जांच के मुताबिक, व्हाट्सएप वॉइस नोट में हैरी बॉक्सर की आवाज है। हालांकि, अधिकारी अभी भी मामले से जुड़े और सबूतों पर काम कर रहे हैं। वॉइस नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है, और रिपोर्ट का अभी इंतजार है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद रणवीर के मैनेजर के मोबाइल नंबर पर धमकी भरा वॉइस नोट भेजा गया था। मैसेज में धमकी देते हुए पैसे मांगे गए थे। धमकी के बाद रणवीर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।
नरेन्द्र मोदी आज करेंगे सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1, 2 का उद्घाटन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर मलेशिया से पावन भेंट
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/13/lawrance-bishnoi-2026-02-13-14-34-22.jpg)