नई दिल्ली, 30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और राजघाट स्थित महात्मा गांधी के समाधि स्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना में भाग लिया।
राष्ट्रपति मुर्मु ने महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रार्थना में भाग लिया तथा श्रद्धासुमन अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके शाश्वत आदर्श को राष्ट्र की यात्रा का मार्गदर्शक बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके सिद्धांतों और न्याय, सद्भाव और मानवता की सेवा पर आधारित भारत के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।
President Droupadi Murmu paid homage to Mahatma Gandhi on his 78th Punyatithi and attended a Sarva Dharma Prarthana at Rajghat, New Delhi. pic.twitter.com/O7s7VrqWDF
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 30, 2026
सभी नेताओं ने बापू को याद किया
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल राजघाट पर श्रद्धासुमन अर्पित किया और यहां आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में सम्मिलित होकर उनके सत्यनिष्ठ जीवन, अदम्य त्याग, नैतिक साहस और अहिंसा के चरम आदर्शों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि बापू का समग्र जीवन मानवता, करुणा और आत्मशुद्धि का वह उज्ज्वल दीपस्तंभ है, जिसकी ज्योति युग-युगांतर तक राष्ट्रीय चरित्र, सामाजिक संवेदना और सामूहिक विवेक को आलोकित करती रहेगी।
Lok Sabha LoP Rahul Gandhi paid floral tributes at Tees January Marg on Martyrs’ Day, commemorating Mahatma Gandhi’s 78th Death Anniversary.
— ANI (@ANI) January 30, 2026
(Picture Source: AICC) pic.twitter.com/2DiwXc39MM
पीएम श्री @narendramodi ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/uE4FYZ4dbp
— BJP (@BJP4India) January 30, 2026
साथ ही थल सेनाध्यक्ष उपेन्द्र द्विवेदी, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने भी राजघाट पर महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/01/30/rajghat-2026-01-30-16-33-14.jpg)