Man ki baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात के 131वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने एआई और तकनीकी विकास पर बात की। आइए जानते हैं पीएम मोदी ने मन की बात में क्या कुछ कहा।
प्रधानमंत्री ने केरल की एलिन शेरिन अब्राहम की चर्चा की
प्रधानमंत्री मोदी ने 10 महिने की अंगदाता केरल की शेरिन अब्राहम का जिक्र किया। एलिन की मात्र दस माह की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था, इसके बाद उसके माता-पिता ने अपनी बच्ची के अंगदान करने का फैसला लिया जिसके बाद पूरे देश में उनकी इस कदम की सरहाना हुई।
पीएम मोदी ने कहा - पूरा देश केरल की एलिन शेरिन अब्राहम को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। उनके माता-पिता, श्री अरुण अब्राहम और श्रीमती शेरिन एन जॉन द्वारा उनके अंगदान करने का निर्णय आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/indiatoday/images/story/202602/aalin-sherin-abraham-died-after-suffering-critical-injuries-in-a-road-accident-earlier-this-month-162314825-16x9_0-257500.jpg?VersionId=0_jBpxATCZgcofJaPkhoXpDmV5qTSvS4&size=690:388)
India pays homage to Alin Sherin Abraham from Kerala.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 22, 2026
The decision of her parents, Mr. Arun Abraham and Mrs. Sherin Ann John, to donate her organs will inspire generations to come. #MannKiBaatpic.twitter.com/KiTImUpIgO
KYC पर पीएम ने क्या कहा
प्रधानमंत्री मोदी बोले जब बैंक से केवाईसी अपडेट या री-केवाईसी कराने का संदेश आता है, तो कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि पहले ही केवाईसी करा चुके हैं तो दोबारा क्यों। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे संदेशों पर झुंझलाएं नहीं। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया ग्राहकों के पैसे और बैंक खातों की सुरक्षा के लिए होती है। उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में सतर्कता बेहद जरूरी है।
Let us always be vigilant against digital frauds and digital arrests! Let us support the efforts of the RBI in this direction. #MannKiBaatpic.twitter.com/gOK3pjYh57
— Narendra Modi (@narendramodi) February 22, 2026
एआई पर पीएम ने कहा - भारत की तकनीक ने जीता दुनिया का दिल
pm narendra modi ने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट में दो भारतीय उत्पादों ने विश्व नेताओं को खास तौर पर प्रभावित किया। पहला उत्पाद अमूल के बूथ पर प्रदर्शित किया गया, जहां बताया गया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से पशुओं के इलाज को बेहतर बनाया जा रहा है। एआई के जरिए किसान 24 घंटे अपनी डेयरी और पशुओं का रिकॉर्ड रख सकते हैं। इससे दूध उत्पादन, स्वास्थ्य निगरानी और प्रबंधन में बड़ी सुविधा मिल रही है।
दूसरा उत्पाद भारत की संस्कृति से जुड़ा था। इसमें दिखाया गया कि एआई तकनीक के माध्यम से प्राचीन ग्रंथों, पांडुलिपियों और पारंपरिक ज्ञान को सुरक्षित रखा जा रहा है। साथ ही उन्हें डिजिटल रूप में नई पीढ़ी के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। इस पहल को देखकर कई देशों के प्रतिनिधि आश्चर्यचकित रह गए और भारत की तकनीकी व सांस्कृतिक पहल की सराहना की।
The AI Impact Summit showcased the prowess of 1.4 billion Indians.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 22, 2026
India will keep making strides in this world in the times to come.
Also shared 2 aspects that caught the attention of world leaders.
#MannKiBaatpic.twitter.com/0csvrAin9N
ओडिशा के युवा किसान का किया जिक्र
पीएम मोदी ने ओडिशा के हिरोद पटेल नाम के युवा किसान की कहानी आज ग्रामीण नवाचार का उदाहरण बन रही है। करीब आठ साल पहले तक वह अपने पिता शिव शंकर पटेल के साथ पारंपरिक तरीके से धान की खेती करते थे। लेकिन उन्होंने खेती को नए नजरिये से देखने का फैसला किया और जमीन के बेहतर उपयोग पर काम शुरू किया। हिरोद ने अपने खेत में मौजूद तालाब के ऊपर मजबूत जालीदार ढांचा तैयार किया। इस ढांचे पर उन्होंने बेल वाली सब्जियां उगाईं। तालाब के चारों ओर केले, अमरूद और नारियल के पेड़ लगाए। साथ ही तालाब में मछली पालन भी शुरू किया। अब एक ही जगह धान की खेती, सब्जी उत्पादन, फल और मछली पालन हो रहा है। इससे जमीन और पानी का बेहतर उपयोग हुआ है। परिवार की आमदनी भी बढ़ी है और जोखिम कम हुआ है।
मोदी का स्मार्ट खेती का फॉर्मूला
India’s farmers are making remarkable strides, as seen in these efforts in Odisha, Kerala and Karnataka. #MannKiBaatpic.twitter.com/5pnljYg3ZG
— Narendra Modi (@narendramodi) February 22, 2026
प्रधानमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
ஜெயலலிதா அவர்கள், மக்களின் மனங்களில் வாழ்கிறார். தமிழ்நாட்டின் வளர்ச்சிக்கு அவர் மேற்கொண்ட முயற்சிகளும், இந்தியாவின் முன்னேற்றத்திற்கான அவரது உறுதிப்பாடும் என்றும் நினைவு கூரப்படும். #MannKiBaatpic.twitter.com/hXo9VR9rKF
— Narendra Modi (@narendramodi) February 22, 2026
अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य पर प्राथमिकी के आदेश - यौन शोषण के मामले में पॉक्सो कोर्ट के निर्देश
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/22/untitled-design-37-2026-02-22-15-15-06.jpg)