नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को बेंगलुरू में फ्रांस के साथ छठे भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा संवाद की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में फ्रांस की सशस्त्र बल मंत्री कैथरीन वौत्रिन भी शामिल होंगी। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की समीक्षा होगी और रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा। बैठक में रक्षा सहयोग समझौते को अगले 10 वर्ष के लिए नवीनीकरण किया जा सकता है। हैमर मिसाइल के संयुक्त निर्माण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। दोनों देश भारतीय सेना और फ्रांसीसी थल सेना में अधिकारियों की पारस्परिक तैनाती को लेकर घोषणा कर सकते हैं।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/79983369-440.jpg)
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों कर्नाटक के वेमगल में टाटा एयरबस के एच125 हेलीकॉप्टर अंतिम असेंबली संयंत्र का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम को दोनों रक्षा मंत्री देखेंगे। मंत्रालय के अनुसार भारत और फ्रांस के बीच रक्षा सहयोग दोनों देशों के संबंधों का महत्वपूर्ण स्तंभ है। दोनों देश नियमित रूप से शक्ति, वरुण और गरुड़ सैन्य अभ्यास करते हैं। कैथरीन वौत्रिन के रक्षा मंत्री बनने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा होगा। इससे पहले पांचवां रक्षा संवाद अक्टूबर 2023 में फ्रांस में आयोजित हुआ था।
हेलीकॉप्टर प्रोजेक्ट का उद्घाटन
दोनों रक्षा मंत्री एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी देखेंगे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों वर्चुअल माध्यम से कर्नाटक के वेमगल में टाटा-एयरबस के एच125 लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर असेंबली यूनिट का उद्घाटन करेंगे।
मजबूत है भारत-फ्रांस रक्षा संबंध
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारत-फ्रांस संबंधों में रक्षा हमेशा से एक मजबूत स्तंभ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच कई बड़े स्तर की मुलाकातें हुई हैं। बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी जुलाई 2023 में फ्रांस के बैस्टील डे परेड में मुख्य अतिथि थे। जबकि, जनवरी 2024 में फ्रांस के राष्ट्रपति भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बने।
नियमित सैन्य अभ्यास
भारत और फ्रांस के बीच सैन्य सहयोग लगातार बढ़ रहा है। दोनों देश नियमित रूप से तीन बड़े संयुक्त अभ्यास करते हैं। इसमें शक्ति- थल सेना के बीच, वरुण- नौसेना के बीच और गरुड़- वायु सेना के बीच अभ्यास है। इसके अलावा भी कई सैन्य स्तर की गतिविधियां चलती रहती हैं।
बम भोले की बम बम : हृदय नारायण दीक्षित
शिवरात्रि पर शिवमयी हुई राजधानी, बड़वाले महादेव पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, शिव बारात में शामिल हुए
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/15/india-france-deal-2026-02-15-21-27-08.jpg)