दोनों ने नहीं मिलाए हाथ
/swadeshjyoti/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/15/58pti02152026000424b_1771162086-548007.jpg)
IND vs PAK Live: मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी दोनों कप्तानों ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया इसका पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था। एशिया कप में हुए पिछले भारत-पाक मैच में पहलगांव पर आतंकी हमला करने की वजह से भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इंकार कर दिया था।
भारत बदलाव के साथ उतरा अभिषेक की वापसी, कुलदीप को भी मौका
पाकिस्तान की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है जबकि भारतीय टीम दो बदलाव के साथ उतरी है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आउट संजू सैमसन की जगह वापसी कर रहे हैं।
पिछले कुछ वक्त से सैमसन फॉम में नहीं हैं, जबकि पिछले मैच में अभिषेक शर्मा बीमार होने की वजह से अनफीट थे, हालांकि अब वे पूरी तरह से फीट हैं। अभिषेक शर्मा आईसीसी 20 की रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा कुलदीप यादव को भी मौका दिया गया है।
भारतीय टीम का प्रदर्शन
टी20 विश्वकप में भारत ने पाकिस्तान को 8 वीं बार पटकनी दी है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए थे। पाकिस्तान की पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। भारत ने 61 रनों से जीत हासिल की।
वरुण चक्रवर्ती ने 16वें ओवर में अबरार अहमद (जीरो) और फहीम अशरफ (10 रन) को लगातार बॉल पर आउट किया। वे हैट्रिक पर हैं।
तिलक वर्मा ने अपनी पहली बॉल पर शादाब खान (14 रन) को शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। कुलदीप यादव ने मोहम्मद नवाज (4 रन) का विकेट लिया।
अक्षर पटेल ने उस्मान खान (44 रन) और बाबर आजम (5 रन) के विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने सलमान अली आगा (6 रन) और सईम अयूब (6 रन) को पवेलियन भेजा। हार्दिक पंड्या ने साहिबजादा फरहान (जीरो) को आउट किया।
बुमराह ने अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर सईम अयूब को यॉर्कर गेंद डाली। सईम गेंद मिस कर गए और गेंद पैड पर लगी। अंपायर कुमार धर्मसेना ने आउट करार दिया। सईम ने रिव्यू लिया, लेकिन गेंद सीधे स्टंप लग रही थी। 6 रन पाकिस्तान के दोनों ओपनर पवेलियन लौटे।
अपनी आखिरी गेंद पर भी बुमराह ने कप्तान आगा सलमान को आउट किया।
ईशान की शानदार पारी
9वें ओवर में ईशान किशन आउट हो गए। सईम अयूब ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। ईशान ने 40 गेंदों में 77 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।
अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया। अभिषेक ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग नहीं मिली और गेंद सीधे मिड ऑन पर खड़े शाहीन अफरीदी के हाथों में चली गई। गेंदबाजी पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली अगा कर रहे थे ।
Here's how #TeamIndia lineup for our 3️⃣rd match of #T20WorldCup 2026! 🙌
— BCCI (@BCCI) February 15, 2026
Updates ▶️ https://t.co/IgYYH0TeR9#MenInBluepic.twitter.com/0VHSdlSYxl
ICC t20 world cup: मौसम विभाग ने कोलंबो में 50% बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मौजूदा समय में कोलंबो में बारिश नहीं हो रही है, लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं। भारत और पाकिस्तान की टीमें पिछले साल एशिया कप के फाइनल में भिड़ीं थी। 28 सितंबर 2024 को भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था।
टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती श्रीलंकाई पिच पर उस्मान तारिक की गेंदबाजी होगी। तारिक का रुक कर गेंदबाजी करना, स्पीड वेरिएशन और एंगल भारतीय बैटर्स के लिए बड़ी चुनौती है। ओपनर अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की जगह मौका दिया जा सकता है। अर्शदीप सिंह के स्थान पर कुलदीप यादव या फिर वॉशिंगटन सुंदर को चांस मिल सकता है।
भारत के प्रमुख खिलाड़ी जो बदलेंगे मैच का रुख
जसप्रीत बुमराह: सटीक यॉर्कर के लिए मशहूर, किफायती गेंदबाजी करते हैं। पावरप्ले और डेथ ओवर्स में कारगर हैं। पिछले विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
- वरुण चक्रवर्ती: 2 मैचों में 4 विकेट ले चुके हैं। नामीबिया के खिलाफ 3 विकेट निकाले थे। 5.16 की इकोनॉमी से गेंदबाजी कर रहे हैं।
- कुलदीप यादव: पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक साबित हो सकते हैं। कुलदीप हर 12वीं गेंद पर विकेट लेते हैं।
- अभिषेक शर्मा: विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं। हर 8वीं गेंद पर छक्का लगाने की क्षमता है। स्ट्राइक रेट 200 के करीब रहता है।
- ईशान किशन: 2 मैचों में 81 रन बना चुके हैं। इसमें एक फिफ्टी भी शामिल है। स्ट्राइक रेट 202.50 का है।
अभिषेक शर्मा खेल सकते हैं
टीम इंडिया के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा अब पूरी तरह फिट हो गए हैं। वे आज का मुकाबले में खेल सकते हैं। उन्होंने शनिवार को टीम के साथ प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया।
मैचसे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के कप्तान ने भी संकेत दिए थे कि अभिषेक सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं। अभिषेक पेट में इन्फेक्शन की वजह से पिछला मैच नहीं खेल सकते थे और दो दिन हॉस्पिटल में भी एडमिट थे।
रोहित शर्मा टीम को सपोर्ट करने पहुंचे
/swadeshjyoti/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/15/58pti02152026000397b_1771161245-200140.jpg)
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
- Feb 15, 2026 22:09 IST
वरुण को ओवर में 2 विकेट
16वें ओवर में पाकिस्तान ने 2 विकेट गंवाए। वरुण चक्रवर्ती ने 16वें ओवर में अबरार अहमद (जीरो) और फहीम अशरफ (10 रन) को लगातार बॉल पर आउट किया।
- Feb 15, 2026 22:00 IST
तिलक वर्मा ने पहली गेंद पर विकेट लिया
13वें ओवर में तिलक वर्मा ने पहली ही गेंद पर विकेट ले लिया। शादाब खान 14 रन बनाकर शिवम दूबे को कैच थमा बैठे। पाकिस्तान 78 रन पर 7वां विकेट गवां दिया है।
- Feb 15, 2026 21:55 IST
शिवम दूबे ने दो कैट पकड़े
- Feb 15, 2026 21:45 IST
अक्षर को दूसरा विकेट, उस्मान खान आउट
11वें ओवर में पाकिस्तान ने 5वां विकेट गंवाया। यहां पर अक्षर पटेल ने 11वें ओवर में उस्मान खान (44 रन) को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों स्टंपिंग कराया। उन्हें दूसरा विकेट मिला। उन्होंने पावरप्ले के आखिरी ओवर में बाबर आजम (5 रन) को बोल्ड किया था।
- Feb 15, 2026 21:44 IST
पाकिस्तान के इनफॉर्म बल्लेबाज का उस्मान खान का विकेट गिरा
पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौटी चुकी है, अक्षर ने उस्मान को स्टंपिंग कराया टॉप-4 बैटर्स में कोई दहाई अंक पार नहीं कर सका।
- Feb 15, 2026 21:31 IST
पावरप्ले के 5वें ओवर में पाकिस्तान ने चौथा विकेट खो दिया है।
पावरप्ले के 5वें ओवर में पाकिस्तान ने चौथा विकेट खो दिया है। ओवर की पांचवी गेंद पर अक्षर पटेल ने बाबर आजम को क्लीन बोल्ड कर दिया। बाबर ने 7 गेंद पर 5 रन बनाए। 5 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 34/4 है।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/15/untitled-design-90-1_1771171132-609067.jpg)
- Feb 15, 2026 21:10 IST
बुमराह ने दूसरे ओवर में 2 विकेट लिए
बुमराह ने अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर सईम अयूब को यॉर्कर गेंद डाली। सईम गेंद मिस कर गए और गेंद पैड पर लगी। अंपायर कुमार धर्मसेना ने आउट करार दिया। सईम ने रिव्यू लिया, लेकिन गेंद सीधे स्टंप लग रही थी। 6 रन पाकिस्तान के दोनों ओपनर पवेलियन लौटे।
अपनी आखिरी गेंद पर भी बुमराह ने कप्तान आगा सलमान को आउट किया
"THEY CANNOT PLAY HIM!" 🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 15, 2026
Jasprit Bumrah gets Saim Ayub & Salman Agha out in the same over! Pakistan are 3 down 🥶
ICC Men’s #T20WorldCup | #INDvPAK | LIVE NOW 👉https://t.co/SpqYo6n3dLpic.twitter.com/2mVlsnJBqI - Feb 15, 2026 21:07 IST
पाकिस्तान ने जीरो पर पहला विकेट गंवाया, फरहान आउट
पहली ही ओवर में पाकिस्तान को झटका लगा। इनफॉर्म बैटर साहिबजादा फरहान बिना खाता खोले हार्दिक पंड्या की गेंद पर कैच आउट हुए। रिंकू सिंह ने कैच पकड़ा। पहली तीन गेंदे फरहान ने डॉट बॉल डाली थी। हार्दिक ने विकेट मेडन ओवर डाला।
- Feb 15, 2026 20:51 IST
भारत-पाक के टी20 इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर, भारत का स्कोर 175/7
Team India post their highest total in an IND-PAK ICC Men's T20 World Cup contest. 🔥💪
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 15, 2026
Ishan's heroics, Surya & Tilak's poise and Dube's late fireworks give us solid total to defend! 🏟️👍
On to our bowlers. Who's picking the most wickets for Team India today? 👀💬
ICC Men’s… pic.twitter.com/Bv2WQW1i5920वें ओवर में 2 विकेट गिरे,
20वें ओवर में भारतीय टीम ने 2 विकेट और गंवा दिए। शाहीन अफरीदी के इस ओवर की 5वीं बॉल पर रिंकू सिंह रन आउट हो गए। आखिरी बॉल पर शाहीन ने अक्षर पटेल को आउट किया।
- Feb 15, 2026 20:37 IST
कप्तान सूर्या 32 रन बना कर आउट उस्मान तारिक को पहला विकेट मिला
उस्मान तारिक ने सूर्यकुमार यादव को अच्छी लेंथ की गेंद फेंकी, जो लेग स्टंप पर पिच हुई। सूर्यकुमार यादव ने आक्रामक अंदाज में ड्राइव शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के बीच में नहीं लगी। डीप मिड-विकेट पर कैच आउट हो गए।
- Feb 15, 2026 20:32 IST
भारत का स्कोर 150 पार
18 वें ओवर में भारत ने अपने 150 रन पूरे कर लिए हैं, सूर्याकुमार 32 और दुबे 22 रनों पर खेल रहें हैं
- Feb 15, 2026 20:23 IST
बैक टू बैक विकेट पहले तिलक फिर हार्दिक आउट दोनों विकेट सभी विकेट सैम अयूब ने लिए
पाकिस्तान को चार विकेट दिला दिए हैं। 15 वें ओवर में पहले तिलक वर्मा फिर बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पांड्या आउट हो गए। अपनी तीसरी गेंद पर भी हैट्रिक की अपील की लेकिन शिवम दुबे की किस्मत ने साथ दिया और पाकिस्तान ने अपना रिव्यू गंवा दिया। सूर्या-तिलक के बीच 36 रन की पार्टनरशिप बन गई थी।
- Feb 15, 2026 20:02 IST
सूर्या ने उसमान का स्वागत चौके के साथ किया
No pause... just play! 😏@surya_14kumar welcomes Usman Tariq with a boundary. GAME ON! 🔛
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 15, 2026
ICC Men’s #T20WorldCup | #INDvPAK | LIVE NOW 👉https://t.co/SpqYo6n3dLpic.twitter.com/yAUa3HIqgW - Feb 15, 2026 19:55 IST
सूर्या नेट प्रेक्टिस करते हुए उसमान तारिक की नकल करते हुए गेंदबाजी करते दिखे
सूर्यकुमार यादव आज के मैच से पहले रुक कर बॉलिंग कराते दिखे जिससे पाकिस्तान के बॉलर उसमान तारिक को भारतीय बल्लेबाज आसानी से खेल सके।
Usman and surya face to face #INDvPAKpic.twitter.com/DdBNag9c9N
— Amjad Ali (@RaiiiAmjad) February 15, 2026 - Feb 15, 2026 19:44 IST
ईशान किशन आउट 77 रन बनाकर अउट हुए, दूसरा विकेट भी सईम अयूब ने लिया
9वें ओवर में ईशान किशन आउट हो गए। सईम अयूब ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। ईशान ने 40 गेंदों में 77 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।
- Feb 15, 2026 19:39 IST
ईशान किशन ने अर्धशतक पूरा किया
Ishan-daar. Zabardast. Zindabad. 🙌@ishankishan51 completes his fifty in just 27 balls - the fastest in a IND vs PAK World Cup match! 💪
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 15, 2026
ICC Men’s #T20WorldCup | #INDvPAK | LIVE NOW 👉https://t.co/SpqYo6n3dLpic.twitter.com/hxKgivFB55ईशान किशन ने अबरार अहमद की बॉल पर लगातार तीन चौके लगा दिए। इन्हीं चौकों की मदद किशन ने लगातार दूसरी अर्धशतक पूरा किया। 7 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं।
- Feb 15, 2026 19:35 IST
पॉवर प्ले में भारत ने 52 रन बनाए, ईशान के 42
ईशान किशन बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले विकेट गिरने के बाद ईशान और तिलक वर्मा की जोड़ी टीम ने टीम को पावरप्ले में 50 पार पहुंचाया। दोनों ने फिफ्टी पार्टनरशिप भी पूरी की।
- Feb 15, 2026 19:09 IST
राष्ट्रगान करते भारतीय खिलाड़ी
INDIA STANDS FOR INDIA! 🇮🇳 pic.twitter.com/uDVOXQ7Olo
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 15, 2026 - Feb 15, 2026 19:05 IST
भारत का विकेट गिरा अभेषेक शर्मा शून्य पर आउट
भारत को पहले ओवर में ही बड़ा झटका लगा है, 1 रन पर ही भारत का विकेट गिर गया।
- Feb 15, 2026 18:57 IST
कोलंबो की सड़कों पर जनसैलब
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/15/indian-team-win-the-match-2026-02-15-21-58-54.jpg)