भोपाल में इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) के सामने मेहता इंडस्ट्री में आग लग गई। यहां फैब्रिकेशन का काम होता है। आग फैक्ट्री के पिछले हिस्से में बने गोदाम में लगी, जहां लकड़ी का सामान और प्लाईवुड रखा था।

पुलिस की दो और नगर निगम की 5 दमकल मौके पर हैं। आग इतनी भयावय है कि दूर दूर से इसका धूआं देखा जा सकता है। अग्नीशमन की टीमें आग बुझाने मे लगी हुई हैं। फिलहाल, हादसे में जनहानि की सूचना नहीं है। फैब्रिकेशन फैक्ट्री से सटी लाल बहादुर अहीर झुग्गी बस्ती के लोगों ने ऐहतियात के तौर पर घरों का सामान बाहर निकाल लिया है।

Image

फायर ऑफिसर बोले- मेहता इंडस्ट्री के गोदाम में लगी आग पर काबू पाया

मेहता इंडस्ट्री के गोदाम में लगी आग पर करीब दो घंटे में 12 दमकल की मदद से काबू पाया जा सका। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने कहा कि अब स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है

अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब पौने 4 बजे फैक्ट्री से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग ने कारखाने के अंदर रखे लकड़ी के सामान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लपटें तेज हो गईं।

indvspak टी20 विश्वकप : शाम 7 से शुरू होगा मैच बारिश के संभावना बनी हुई, सूर्या टॉस के वक्त हाथ मिलाने से कर सकते हैं इंकार

बम भोले की बम बम : हृदय नारायण दीक्षित

भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर बारिश का साया,जीत के लिए देशभर में हवन पूजन

महाशिवरात्रि विशेष: 12 ज्योतिर्लिंग – नाम, स्थान और महिमा