भोपाल। महाशिवरात्रि पर्व पर आज राजधानी में जगह-जगह शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है। आज सुबह से ही शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना, रुद्राभिषेक और भव्य शिव बारात निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजन कियाा और इसके बाद शिव बारात में शामिल हुए।

 इस दौरान भक्तगण हर-हर महादेव के जयकारे लगाते रहे। मुख्यमंत्री के साथ सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय और भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल कोठारी मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ट्वीटर पर शिवरात्रि की बधाई देते हुए लिखा है कि भगवान भोलेनाथ की भक्ति के महापर्व महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेवजी से प्रार्थना है कि हम सभी पर अपनी कृपा बनाएं रखें। सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें। बाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बड़ वाले महादेव मंदिर पहुंचे। यहां पर उन्होंने पूजा-अर्चना की।

बारात का मुख्य आकर्षण चांदी के नंदी पर सवार दूल्हा स्वरूप में बाबा बटेश्वर रहेंगे। आकर्षक रथ पर विराजमान उनका मनमोहक स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। इसके अलावा प्रदेश के प्रसिद्ध बैंड अपनी प्रस्तुति देंगे। विभिन्न प्रांतों से आए नृत्य मंडल पारंपरिक प्रस्तुतियां देंगे। युवाओं का डमरू दल भी इस बार विशेष रहेगा, जिसमें पहली बार 50 से अधिक बालिकाओं का दल शामिल हो रहा है। सुंदर रथों पर देवी-देवताओं के स्वरूप और आकर्षक झांकियां भी शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रही है। आयोजन बड़वोल महादेव मंदिर सेवा समिति एवं ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर धार्मिक उल्लास और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।

फोटो में देखे कैसे शिव मय हुआ भोपाल 

shiv barat 3

shiv barat 4

shiv barat 5

shiv barat 7

shiv barat 6

yatra 3
भोजेश्वर महादेव भोजपुर 

yatra 4

yatra 2

yatra

shiv barat

भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर बारिश का साया,जीत के लिए देशभर में हवन पूजन

महाशिवरात्रि विशेष: 12 ज्योतिर्लिंग – नाम, स्थान और महिमा

बांग्लादेशः तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत समेत 13 देशों को निमंत्रण प्रधानमंत्री मोदी की बजाए उनके प्रतिनिधि होंगे शामिल

टी20 विश्व कप : न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 176 रन का लक्ष्य