Image

सरमा ने दावा किया कि एक पाकिस्तानी फर्म ने गौरव की पत्नी को नौकरी दी, फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया।

उन्होंने कई अहम खुफिया जानकारी बाहर निकलवा कर पाकिस्तान भेजी।सीएम ने कहा 2013 में पाकिस्तान से लौटकर गोगोई ने संसद में रक्षा उपकरणों और परमाणु संयंत्रों पर सवाल पूछे थे

असम सरकार ने फैसला लिया कि सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान कनेक्शन मामले को केंद्रीय गृह मंत्रालय भेजी जाएगी। असम कैबिनेट ने शनिवार को यह फैसला लिया। जिसके बारे में रविवार को मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी।

Image
सांसद गौरव गोगोई व उनकी पत्नी एलिजाबेथ कॉलबर्न

मुख्यमंत्री सरमा के गौरव व उनकी पत्नी पर लगाए गए प्रमुख आरोप -

  • एलिजाबेथ ने IB सूत्रों से क्लाइमेट एक्शन के बारे में जानकारी इकट्ठा कीं।
  • गौरव गोगोई ने चुनावी हलफनामे में पत्नी के पाकिस्तानी बैंक खाते के बारे में नहीं बताया।
  • गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ को पेमेंट करने के लिए FCRA नियमों को दरकिनार किया गया।
  • भारतीय फर्म में काम करते हुए, एलिजाबेथ 6 बार इस्लामाबाद गईं। दूसरे NGO में शामिल होने के बाद 3 बार पाकिस्तान का दौरा किया।
  • एलिजाबेथ सिर्फ अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान जाती थी, कभी फ्लाइट से नहीं गईं।
  • गौरव ने अपनी शादी से पहले दिसंबर 2013 में चुपके से पाकिस्तान गए थे। उस समय वे असम के सीएम के आवास में रह रहे थे।
  • गौरव को 2013 में इस्लामाबाद, कराची जाने की इजाजत दी गई, हालांकि वीजा सिर्फ लाहौर के लिए जारी किया गया था।
  • कांग्रेस सांसद की यात्रा के बारे में असम पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई थी।
  • पाकिस्तान में 10 दिन के रहने के दौरान, गौरव डिजिटली साइलेंट थे, इस बीच उन्होंने वहां किसी तरह की ट्रेनिंग ली होगी।
  • पाकिस्तान से लौटकर गोगोई ने संसद में रक्षा उपकरणों और परमाणु संयंत्रों पर सवाल पूछे थे

पद की गरिमा का सम्मान करते हुए मामला ग्रह मंत्रालय को सौंपा 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिमंता ने बताया कि हमने मौजूदा सांसद गौरव गोगोई से पाकिस्तान कनेक्शन के बारे में पूछताछ नहीं की है। हमने उनके पद की गरिमा का सम्मान करते हुए यह मामला केंद्र पर छोड़ दिया है। हिमंता ने यह भी कहा कि अगर अब गौरव गोगोई को गिरफ्तार करने जैसा कदम उठाया तो मुझ पर असम विधानसभा चुनावों से पहले राजनीति करने का आरोप लगेगा।

एलिजाबेथ का प्रोफेशनल बैकग्राउंड

  • 2011 से 2015 तक क्लाइमेट डेवलपमेंट एंड नॉलेज नेटवर्क (सीडीकेएन) के साथ काम करते हुए, भारत, पाकिस्तान और नेपाल में परियोजनाओं की देखरेख की।
  • यूरोपीय संसद, विदेशी विकास संस्थान (ओडीआई), अमेरिकी सीनेट और संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में रिसर्च वर्क से जुड़े काम।
  • वर्तमान में ऑक्सफोर्ड पॉलिसी मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में वरिष्ठ सलाहकार हैं।

सीएम यादव ने शहडोल में 767 करोड़ रुपए की लागत के 142 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

टी-20 विश्वकप: NZvsAFG न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से शिकस्त, 182 रन चेज किए

मलयेशिया यात्रा का दूसरा दिन: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मित्र देशों का समर्थन बेहद अहम

आरएसएस प्रमुख किसी जाति का नहीं, केवल हिंदू होगा: सर संघचालक