बेंगलुरु, 03 मार्च। शहर में बढ़ती ड्रग्स तस्करी पर शिकंजा कसते हुए बेंगलुरु सिटी पुलिस और सीसीबी नारकोटिक्स विंग ने मंगलवार को संयुक्त कार्रवाई में करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। इस मामले में केरल मूल के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि बागलूर रोड स्थित प्रेस्टीज फिन्सबरी पार्क अपार्टमेंट के एक फ्लैट पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एलएसडी, हाइड्रो गांजा और चरस बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अश्विन (27) और मोबिना (25) के रूप में हुई है।

बेंगलुरु में भगवान की तस्वीरों की आड़ में LSD की बिक्री, ₹10 करोड़ की ड्रग्स  बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार - bengaluru lsd strips seized hindu gods images  drug bust pvzs - AajTak
अश्विन (27) और मोबिना (25)

drug case india: पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपित थाईलैंड निवासी विन्सेंट नामक व्यक्ति से हवाई मार्ग के जरिए ड्रग्स मंगवाते थे। इसके बाद वे शहर के विभिन्न इलाकों में इन मादक पदार्थों की सप्लाई करते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने ड्रग्स तस्करी को ही अपना मुख्य व्यवसाय बना लिया था।

8 हजार से अधिक स्ट्रिप्स, एक की कीमत 6 हजार 

पुलिस की इस कार्रवाई में पहली बार राज्य में 8,335 एलएसडी स्ट्रिप्स बरामद की गई हैं। प्रत्येक स्ट्रिप की कीमत लगभग 6,000 रुपये आंकी गई है।

देवी देवताओं की तस्वीरों में छीपा कर की तस्करी 

 एलएसडी स्ट्रिप्स पर देवी-देवताओं की तस्वीरों सहित विभिन्न कलात्मक डिजाइनों की छपाई की गई थी, जिससे उन्हें आकर्षक बनाया गया था। इसके अलावा 534 ग्राम चरस और 5 किलोग्राम हाइड्रो गांजा भी जब्त किया गया है।

फ्लैट मालिक की भूमिका

पुलिस फ्लैट मालिक की भूमिका की भी जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दोनों आरोपितों को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

पश्चिम एशिया में बड़ा हमला: ईरान ने 170 से अधिक मिसाइलें और 600 से ज्यादा ड्रोन दागे, यूएई ने अधिकांश नष्ट किए

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर तत्काल कार्रवाई जरूरी थी: बेंजामिन नेतन्याहू

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज पर जीएसटी चोरी का आरोप: 4.24 करोड़ रुपये जुर्माना, कुल 6.37 करोड़ की मांग

पश्चिम एशिया संकट का भारत में कच्चे तेल और गैस आपूर्ति पर असर नहीं: हरदीप सिंह पुरी का बड़ा बयान