राजनगर में विशाल महिला सम्मेलन, मुख्यमंत्री ने खातों में अंतरित की राशि

खजुराहो में दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज प्रदेश की महिलाओं के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए लाड़ली बहना योजना की 31वीं किस्त जारी की। छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विशाल महिला सम्मेलन से मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सीधा 1857 करोड़ 62 लाख रुपये अंतरित किए। इस बार महिलाओं के खातों में 1500 रुपये की मासिक सहायता राशि पहुँची, जिससे योजना का प्रभाव और व्यापक हो गया है।

आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

लाड़ली बहना योजना ने राज्य में महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को एक महत्वपूर्ण आधार प्रदान किया है। शुरुआत में 1000 रुपये प्रतिमाह देने वाली इस योजना को बाद में बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया गया और सरकार का लक्ष्य है कि इसे समय के साथ बढ़ाकर 3000 रुपये मासिक तक ले जाया जाए। अब तक 30 किस्तें पात्र महिलाओं तक पहुँच चुकी थीं और आज 31वीं किस्त जारी होने के बाद योजना की सतत प्रगति का संदेश एक बार फिर स्पष्ट हो गया।

महिलाओं में इस योजना को लेकर व्यापक उत्साह है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाएँ इस राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य-पोषण, घरेलू आवश्यकताओं तथा छोटे व्यवसायों में सहयोग के रूप में कर रही हैं।

राज्य के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि सरकार अपने प्रत्येक वादे पर गंभीरता से काम कर रही है और लाड़ली बहना योजना इसका सबसे मजबूत उदाहरण है।

khajuraho cm mohan yadav
khajuraho cm mohan yadav Photograph: (MPINFO)


मुख्यमंत्री का व्यस्त कार्यक्रम: प्रतिमा अनावरण से लेकर कैबिनेट बैठक तक

मुख्यमंत्री के खजुराहो प्रवास का दूसरा दिन कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से भरा रहा। राजनगर के महिला सम्मेलन में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री ने महाराजा छत्रसाल और सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इसके बाद कन्वेंशन सेंटर में मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसे प्रदेश की विकास योजना, बुनियादी ढाँचे, महिला सशक्तिकरण और प्रशासनिक सुधारों की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।

सीएम ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गति लाना और समयसीमा का कड़ाई से पालन कराना उनकी प्राथमिकता है। बैठक में लोक निर्माण विभाग, पब्लिक हेल्थ मैकेनिक्स, पर्यटन, ग्रामीण विकास और शहरी विकास विभागों की विस्तृत प्रस्तुतियाँ दी गईं।

khajuraho cm mohan yadav
khajuraho cm mohan yadav Photograph: (MPINFO)


पीडब्ल्यूडी सहित कई विभागों की प्रगति की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से लोक निर्माण विभाग की समीक्षा पर जोर दिया। राज्य में सड़क निर्माण, पुल, भवन निर्माण और अन्य बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं की तेजी को लेकर हाल ही में मुख्यमंत्री ने विभाग को सख्त निर्देश दिए थे। आज की बैठक में विभाग द्वारा सभी लंबित परियोजनाओं की अद्यतन जानकारी, बजट उपयोग, प्रगति रिपोर्ट और समयसीमा प्रस्तुत की गई।

इसके साथ ही पब्लिक हेल्थ मैकेनिक्स विभाग के कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में यह जोर देकर कहा गया कि प्रत्येक विभाग समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करे, जवाबदेही स्पष्ट हो और जनता को लाभ सीधे मिले।

khajuraho cm mohan yadav
khajuraho cm mohan yadav


खजुराहो से छिंदवाड़ा और नरसिंहपुर तक कार्यक्रमों की श्रृंखला

खजुराहो प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री आदिवर्त संग्रहालय का भ्रमण करेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही पन्ना टाइगर रिजर्व, कुटनी रिसॉर्ट डैम और रनेह फॉल का भी निरीक्षण कार्यक्रम तय है। दोपहर बाद उनका सबसे बड़ा जनसम्पर्क कार्यक्रम छतरपुर जिले के टाजनगर में होगा, जहाँ वे लाड़ली बहना सम्मेलन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके उपरांत सीएम खजुराहो एयरपोर्ट से छिंदवाड़ा और फिर नरसिंहपुर के कार्यक्रम में शामिल होकर शाम को भोपाल लौटेंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि 21 दिसंबर से भोपाल में मेट्रो ट्रेन का संचालन प्रारंभ होगा। पहले चरण में 6.22 किलोमीटर लंबे मार्ग पर सुभाष नगर, डीबी मॉल, एमपी नगर, रानी कमलापति और एम्स जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल होंगे।

khajuraho cm mohan yadav
khajuraho cm mohan yadav


स्वदेश ज्योति के द्वारा | और भी दिलचस्प खबरें आपके लिए… सिर्फ़ स्वदेश ज्योति पर!

पूर्व PM अटलजी की जन्म शताब्दी पर MP में 2 लाख करोड़ के कामों का भूमि-पूजन और लोकार्पण: CM डॉ. यादव

भारत में लॉन्च हुआ Elon Musk का Starlink इंटरनेट, प्लान की कीमत ₹8600 से शुरू

हेल्दी समझकर खाई जाने वाली ये चीजें लिवर को सड़ा सकती हैं, ज्यादा सेवन बढ़ा देता है लिवर फेल होने का खतरा

टी20 सीरीज आज से शुरू: कटक में भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने