भाेपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा उन्होंने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को सौंपा है।

पारिवारिक व विधानसभा क्षेत्र में ज्यादा समय नहीं दे पा रहे थे 

हेमंत ने अपने इस्तीफा पत्र में हेमंत कटारे ने लिखा है कि वे पारिवारिक दायित्वों और अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे। इसी कारण उन्होंने उपनेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी छोड़ने का निर्णय लिया। 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन जिसे चाहे इस पद की जिम्मेदारी सौंप सकता है और वे पार्टी को पूरा सहयोग देते रहेंगे। दिलचस्प बात यह है कि जिस दिन उन्होंने इस्तीफा भेजा, उसी दिन उनकी विवाह वर्षगांठ भी थी। वे शाम करीब 4:00 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही में मौजूद रहे, लेकिन उसके बाद अचानक बाहर आ गए और अपने क्षेत्र अटेर के लिए रवाना हो गए।

कांग्रेस संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले ने जानकारी देते हुए बताया कि हेमंत कटारे ने अपने इस्तीफे में पारिवारिक जिम्मेदारियों और समय की कमी का उल्लेख किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह इस्तीफा केवल उपनेता प्रतिपक्ष पद से है, पार्टी की सदस्यता से नहीं। उन्होंने कहा कि इस्तीफा स्वीकार किया जाए या नहीं, इसका अंतिम निर्णय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के विवेक पर निर्भर करेगा।

कटारे के इस्तीफे से प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वे पार्टी के साथ पूरी निष्ठा से जुड़े रहेंगे, लेकिन उपनेता प्रतिपक्ष पद से उनका हटना विधानसभा की रणनीति पर असर डाल सकता है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पार्टी नेतृत्व उनका इस्तीफा स्वीकार करता है या उन्हें मनाने की कोशिश करता है।

एआई समिट हंगामा: राष्ट्र की छवि धूमिल करने का कुत्सित प्रयास-सुदेश गौड़

चांदी के दाम में 5 हजार की उछाल 2.50 लाख प्रति किलो पर पहुंची, सोना में भी 496 की बढ़त

एआई सप्लाई चैन से जुड़े पैक्स सिलिका समझौते में भारत शामिल, अमेरिका करेगा अगुवाई

मध्यप्रदेश में बनेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का पूरा ईको सिस्टम- मुख्यमंत्री मोहन यादव