नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हिस्सा लिया।समिट के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वैश्विक तकनीकी कंपनियों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। तथा उन्हें प्रदेश में निवेश की संभावनाओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गूगल पैवेलियन में राज्य में एआई के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
किसानों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने और फसलों में होने वाली बीमारियों की समय पर पहचान और रोकथाम के लिए एआई का किस तरह उपयोग किया जा सकता है, इस पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है और मध्य प्रदेश भी इसमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
म.प्र में एआई का पूरा ईको सिस्टम तैयार होगा
मुख्यमंत्री यादव ने कहा मध्य प्रदेश में कम्प्यूटर इंफ्रास्ट्रक्चर, टैलेंट डेवलपमेंट, स्टार्ट-अप सपोर्ट, इंडस्ट्री में उपयोग और रिसर्च एंड इनोवेशन, इन 5 प्रमुख हिस्सों के साथ AI का पूरा ईको सिस्टम तैयार होगा। इस तरह हम AI बनाने की क्षमता को भी विकसित करेंगे।कृषि, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ ही सुशासन की दिशा और सिंहस्थ-2028 के समुचित नियोजन एवं प्रबंधन में भी AI का उपयोग किया जाएगा।
LIVE : Media briefing by Chief Minister Dr. Mohan Yadav at the India AI Impact Summit 2026, Bharat Mandapam, New Delhi.@DrMohanYadav51#IndiaAIImpactSummithttps://t.co/7aMDZdcVlt
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 20, 2026
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का उपयोग बढ़ाएगी। एआई की मदद से बीमारियों की समय पर पहचान और सही इलाज संभव होगा। आने वाले समय में राज्य सरकार कई और कंपनियों के साथ काम करेगी और उनके निवेश का लाभ लेगी। उन्होंने बताया कि बड़े और छोटे शहरों में आईटी पार्क को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।
मध्यप्रदेश में बनेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का पूरा ईको सिस्टम...
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 20, 2026
भारत मंडपम, नई दिल्ली में चल रही "India AI Impact Summit 2026" में आज वैश्विक तकनीकी कंपनियों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्हें प्रदेश में निवेश की संभावनाओं से अवगत कराया। गूगल पैवेलियन में राज्य में AI के… pic.twitter.com/lpqAI9QFz9
AI समिट में यूथ कांग्रेस का टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन, भाजपा ने बताया- टॉपलेस, ब्रेन लेस, और शेमलेश
केंद्र ने अनिवार्य की एआई कंटेंट पर लेबलिंग, आज से नियम लागू; डीप फेक कंटेंट 3 घंटे में हटाना होगा
डेयरी उत्पाद कितने फायदेमंद? जानें पोषण, फायदे और सावधानियां
कम उम्र में परिपक्व सोच: क्या यह आपकी बेटी की खास प्रतिभा है या किसी अंदरूनी चिंता का संकेत?
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/10/mohan-yadav-2026-02-10-20-29-24.jpg)