14 IPS अधिकारियों के तबादले: जोगा बने परिवहन आयुक्त, संजय कुमार नए भोपाल पुलिस आयुक्त
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने गुरुवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS Officer) अधिकारियों के तबादलों की बड़ी सूची जारी की है। इस प्रशासनिक फेरबदल में प्रदेश के कई अहम पदों पर बदलाव किया गया है, जिसमें राजधानी भोपाल के पुलिस आयुक्त और परिवहन आयुक्त के पद प्रमुख हैं। शासन के आदेश के अनुसार बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार (2004 बैच) को भोपाल का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। वे हरिनारायण चारी मिश्र का स्थान लेंगे, जिन्हें अब पुलिस मुख्यालय भोपाल में पुलिस महानिरीक्षक (एससीआरबी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
परिवहन विभाग में भी बड़ा बदलाव किया गया है। उज्जैन जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा (1997 बैच) को हटाकर नया परिवहन आयुक्त बनाया गया है। स्टडी लीव पर जा रहे विवेक शर्मा को परिवहन आयुक्त पद से मुक्त कर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। वहीं उज्जैन जोन की कमान अब एम.एस. गुप्ता को सौंपी गई है, जो खेल एवं युवा कल्याण विभाग से वापस लौटे हैं।
तबादला सूची के अनुसार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे अनंत कुमार सिंह (1994 बैच) को मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। के.पी. वेंकटेश्वर राव (1995 बैच) को एडीजी तकनीकी सेवाएं के साथ एंटी नक्सल ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अंशुमन यादव (1998 बैच) को खेल एवं युवा कल्याण विभाग का संचालक बनाया गया है, जबकि चैत्रा एन. (2009 बैच) को पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। संजय तिवारी को बालाघाट जोन का नया पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा डी. श्रीनिवास राव को नारकोटिक्स के साथ एसटीएफ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि अभय सिंह को पुलिस मुख्यालय में आईजी (योजना) की जिम्मेदारी दी गई है। गृह विभाग द्वारा जारी यह सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
सेंधा नमक से सर्दी-खांसी में राहत
बारामती में शोक की लहर: पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार को अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब
पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार: बेटों ने दी मुखाग्नि, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/01/29/01-2026-01-29-15-51-24.jpg)