ऑपरेशन सर्द हवा के तहत जम्मू-कश्मीर में सीमा पर सुरक्षा कड़ी

इस समय जम्मू-कश्मीर की सीमाओं पर भारी बर्फबारी और घना कोहरा छाया हुआ है। इसी मौसम का फायदा उठाते हुए आतंकी भारत में घुसपैठ करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। लेकिन सेना और सुरक्षाबलों की सतर्कता के कारण उनके मंसूबे नाकाम हो रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर: घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर सेना हुई अलर्ट

सेना ने ऑपरेशन सर्द हवा के तहत सीमा पर सुरक्षा और ज्यादा मजबूत कर दी है। नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ज्यादा से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। जगह-जगह नाके लगाए गए हैं और ड्रोन व तकनीकी उपकरणों से निगरानी की जा रही है।

69 लॉन्चिंग पैड पर आतंकी मौजूद

खुफिया एजेंसियों के तहत सीमा के पास 69 लॉन्चिंग पैड पर जम्मू-कश्मीर में घुसने का मौका ढूंढ रहे करीब 150 से ज्यादा आतंकी मौजूद हैं। गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और सख्त कर दी गई है। सेना, बीएसएफ और पुलिस मिलकर हर इलाके पर नजर रख रहे हैं।

10 एंट्री प्वाइंट, 7 पनाहगाह और खतरनाक पहाड़... राजौरी में घुस रहे  पाकिस्तानी आतंकी ऐसे सुरक्षाबलों को दे रहे घाव - Jammu Kashmir Rajouri  terrorist attack conspiracy ...

आर्मी कमांडर ने लिया हालात का जायजा

जनरल प्रतीक शर्मा उत्तरी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट ने उत्तरी कश्मीर का दौरा किया। उन्होंने जवानों से बात की और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि:

  • खुफिया तंत्र मजबूत रखें
  • हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखें
  • किसी भी खतरे से तुरंत निपटें

कठुआ और राजौरी पर खास नजर

आतंकियों की गतिविधियों की खबरें जम्मू के कठुआ जिले में मिली हैं। सेना ने उन रास्तों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी है, जिनका उपयोग पहले आतंकी करते रहे हैं।

कुछ सूत्रों के तहत आर्मी कमांडर जल्द राजौरी जिले का भी दौरा करेंगे।

जम्मू-कश्मीर: LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने आतंकी को किया ढेर, सर्च  ऑपरेशन जारी - Infiltration bid foiled by army in the uri sector of North  Kashmir ntc - AajTak

सैनिकों की ट्रेनिंग और तैयारियों की जांच

गुलमर्ग स्थित हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल में आर्मी कमांडर ने सैनिकों की ट्रेनिंग देखी। उन्होंने सेना के हेलिकॉप्टर स्क्वाड्रन का भी दौरा किया और आपात स्थिति से बाहर  आने की तैयारियों की समीक्षा की।

आतंकियों पर दबाव बनाने की रणनीति

सेना और सुरक्षाबल मिलकर आतंकियों पर लगातार दबाव बना रहे हैं।

  • सीमा पर घुसपैठ रोकी जा रही है
  • अंदरूनी इलाकों में तलाशी अभियान चल रहे हैं
  • आतंकियों के मददगारों पर भी कार्रवाई हो रही है

हर सूचना पर तुरंत कार्रवाई हो रही है कि कोई भी आतंकी साजिश सफल न हो सके। जम्मू-कश्मीर फिलहाल में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत है। सेना और सुरक्षाबल हर मोर्चे पर सतर्क हैं, ताकि देश की सुरक्षा में कोई खतरा न आए।

अहमदाबाद में मोदी और जर्मन चांसलर ने उड़ाई पतंग, साबरमती आश्रम में बापू को किया नमन

ISRO का पहला मिशन 2026 में सफल, अन्वेषा स्पाई सैटेलाइट से बढ़ी सुरक्षा

मुख्यमंत्री ने कहा- मध्यप्रदेश में युवाओं को दिलवाएंगे अनुभवी उद्यमियों का मार्गदर्शन

मुख्यमंत्री ने कृषक कल्याण वर्ष का किया शुभारंभ, कहा- किसानों का करेंगे समग्र कल्याण, 16 विभागों की बनेंगी समेकित योजनाएं