भारत-जर्मनी दोस्ती की झलक: अहमदाबाद में मोदी-मर्ज ने उड़ाई पतंग

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ सोमवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे। सबसे पहले दोनों नेताओं ने साबरमती आश्रम जाकर महात्मा गांधी को नमन किया। उन्होंने गांधी जी की मूर्ति पर फूल चढ़ाए और तस्वीर पर सूत (धागा) अर्पित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में जर्मन चांसलर मर्ज का... | Subkuz

PM Modi संग साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, पतंग  महोत्सव का किया उद्घाटन; साबरमती आश्रम में बापू को दी श्रद्धांजलि |  Republic ...

फ्रेडरिक मर्ज ने आश्रम भ्रमण के बाद गेस्ट बुक में महात्मा गांधी के आदर्शों की तारीफ करते हुए लिखा कि अहिंसा, स्वतंत्रता और हर व्यक्ति की गरिमा में गांधी जी का विश्वास आज भी लोगों को प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह सोच न्याय और संवाद को बढ़ावा देती है और दुनिया में उम्मीद जगाती है। मर्ज ने यह भी लिखा कि गांधी के आदर्शों की आज पहले से कहीं ज्यादा जरूरत है।

पीएम मोदी और जर्मन चांसलर मर्ज ने 'अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव' में की  पतंगबाजी

साबरमती रिवरफ्रंट पर उड़ाई पतंग 

पीएम मोदी और चांसलर मर्ज साबरमती आश्रम के बाद साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल 2026 में हिस्सा लिया और साथ ही पतंग उड़ाई। यह फेस्टिवल पूरे 7 दिन तक चलेगा।

पतंग उड़ाते समय दोनों नेता खुश नजर आए और इस पल को लोगों ने भी कैमरे में कैद किया। यह कार्यक्रम भारत-जर्मनी के अच्छे संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है।

PM Modi LIVE | Narendra Modi Gujarat Visit Ahmedabad German Chancellor  Friedrich Merz- Bhupendra Patel | मोदी और जर्मन चांसलर ने अहमदाबाद में पतंग  उड़ाई: साबरमती आश्रम में बापू को नमन किया;

अहमदाबाद में PM मोदी से मिले जर्मनी के चांसलर मर्ज, पहुंचे साबरमती आश्रम; उड़ाई  पतंग - India TV Hindi

मेट्रो से गांधीनगर जाएंगे मोदी-मर्ज

काइट फेस्टिवल के बाद प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद के पुराने हाईकोर्ट स्टेशन से मेट्रो के जरिए गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर जाएंगे। यहीं पर प्रधानमंत्री मोदी और जर्मन चांसलर मर्ज के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी।

प्रधानमंत्री इन सभी कार्यक्रमों के बाद दोपहर करीब 2:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। आज पीएम मोदी के गुजरात दौरे का तीसरा और आखिरी दिन है।

ISRO का पहला मिशन 2026 में सफल, अन्वेषा स्पाई सैटेलाइट से बढ़ी सुरक्षा

मुख्यमंत्री ने कहा- मध्यप्रदेश में युवाओं को दिलवाएंगे अनुभवी उद्यमियों का मार्गदर्शन

मुख्यमंत्री ने कृषक कल्याण वर्ष का किया शुभारंभ, कहा- किसानों का करेंगे समग्र कल्याण, 16 विभागों की बनेंगी समेकित योजनाएं

भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त; कोहली की ऐतिहासिक पारी और राहुल का विजयी छक्का