कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 4 दिन के दौरे पर भारत पहुंचे हैं। शुक्रवार को शाम उनका विमान मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड किया। वे 2 मार्च को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री के तौर पर कार्नी का यह पहला भारत दौरा है।
इस दौरे का मकसद भारत और कनाडा के बीच व्यापार, ऊर्जा, तकनीक और रक्षा जैसे क्षेत्रों में नए साझेदारी को मजबूत करने पर फोकस करना है। मुंबई आने के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोशल मीडिया पर लिखा-
“भारत की विकास दर विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज है। हम व्यापारिक नेताओं से मिलने और ऐसी साझेदारियाँ स्थापित करने के लिए मुंबई पहुंचे हैं जिनसे कनाडाई व्यवसायों और श्रमिकों के लिए अवसर पैदा होंगे।”
कनाडाके प्रधानमंत्री मार्ककार्नी अपनी पत्नी डायना फॉक्स कार्नीके साथ मुंबई पहुंचे।
India is the world’s fastest-growing major economy.
— Mark Carney (@MarkJCarney) February 27, 2026
We just arrived in Mumbai to meet with business leaders — and forge partnerships that will unlock new opportunities for Canadian workers and businesses. pic.twitter.com/cBC33uqscd
2 मार्च को नई दिल्ली में मोदी से मिलेंगे कार्नी
कार्नी 1 मार्च को नई दिल्ली पहुंचेंगे और 2 मार्च को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसका मुख्य एजेंडा में कंप्रीहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (CEPA) की वार्ताओं को शुरू करना शामिल है, जो लंबे समय से रुकी हुई है।
इसके अलावा, सुरक्षा और रक्षा सहयोग पर चर्चा होगी। साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद कार्नी ऑस्ट्रेलिया और जापान की यात्रा पर रवाना होंगे।
पूरा दौरा 27 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च तक चलेगा। इसका यात्रा का मकसद कनाडा का अमेरिका पर आर्थिक निर्भरता कम करना और नए व्यापारिक रास्ते खोलना है।
कनाडा में अपराधों से भारत का लेना-देना नहीं
कार्नी की भारत यात्रा से पहले कनाडा के अधिकारी अब भारत पर लगाए गए कुछ गंभीर आरोपों से पीछे हटते नजर आ रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के समय कनाडा आरोप लगाया था कि भारत उसकी जमीन पर हस्तक्षेप कर रहा है और सीमापार दबाव जैसी गतिविधियों में शामिल है।
सीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ कनाडाई अधिकारी ने कहा कि अगर कनाडा को लगता कि भारत उसकी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दखल दे रहा है, तो प्रधानमंत्री भारत की यात्रा नहीं करते।
भारत में निवेश को बढ़ावा दे रहा कनाडा
भारत इस समय दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। कनाडा के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दोनों देशों के बीच सालाना व्यापार 21 अरब डॉलर से ज्यादा है।
भारत में 600 से ज्यादा कनाडाई कंपनियां काम कर रही हैं। भारत से कनाडा को मुख्य निर्यात में दवाइयां, रत्न-आभूषण और समुद्री उत्पाद शामिल हैं।
भारत- कनाडा के संबंधों को मिलेगी मजबूती
कनाडा के प्रधानमंत्री का यह दौरा भारत और कनाडा के बीच संबंधों को दोबारा पटरी पर लाने और दोनों देशों के व्यापारिक एवं आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर था
पत्रकारिता: गहरे सामाजिक दायित्वबोध की वाहक : प्रो. संजय द्विवेदी
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/27/your-paragraph-text-3-2026-02-27-21-13-26.jpg)