India us trade deal: नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच होने वाली अंतरिम व्यापार समझौते (ट्रेड डील) पर बातचीत फिलहाल टल गई है। दोनों देशों के मुख्य वार्ताकारों की जो अहम बैठक 23 फरवरी से वॉशिंगटन में शुरू होने वाली थी, उसे अब आगे की तारीख के लिए टाल दिया गया है। इस बैठक में भारत की ओर से वाणिज्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव दर्पण जैन मुख्य वार्ताकार थे और भारतीय टीम तीन दिन तक अमेरिका में चर्चा करने वाली थी।

इस बैठक का मकसद अंतरिम व्यापार समझौते के कानूनी दस्तावेज को अंतिम रूप देना था। दरअसल, यह पूरा मामला अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ फैसलों से जुड़ा हुआ है। ट्रंप ने हाल ही में सभी देशों पर पहले 10% और फिर बढ़ाकर 15% तक आयात शुल्क लगाने की घोषणा की है। इससे पहले अमेरिका ने 2025 में भारत पर कुल 50% तक टैरिफ लगा दिया था, जिसमें से 25% पहले ही हटाया जा चुका है।

US Tarrif War: क्‍या भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ पर बन गई बात, डोनाल्‍ड ट्रंप  ने कहा कुछ ऐसा कि लगने लगे कयास - News18 हिंदी

अमेरिका की सर्वोच्च न्यायालय ने भी हाल में ट्रंप के पुराने टैरिफ फैसलों को अवैध बताया था और कहा था कि राष्ट्रपति ने अपने अधिकारों से ज्यादा कदम उठाए। इसी वजह से अब व्यापार नीति को लेकर स्थिति थोड़ी अनिश्चित बनी हुई है। अगर नई 15% ड्यूटी लागू होती है, तो यह पहले से लगने वाले आयात शुल्क के ऊपर लगेगी। यानी किसी उत्पाद पर अगर पहले 5% ड्यूटी है, तो कुल मिलाकर वह 20% हो जाएगी।

अप्रैल से लागू होने वाली थी ट्रेड डील 

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना, टैरिफ में भारी  कटौती की उम्मीद | मिंट

दोनों देशों ने पहले ही इस साल मार्च तक अंतरिम ट्रेड डील पर हस्ताक्षर करने और अप्रैल से उसे लागू करने का लक्ष्य रखा था। यह समझौता भारत के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और भारत के करीब 18% निर्यात अमेरिका को जाते हैं। 2024-25 में दोनों देशों के बीच कुल व्यापार करीब 186 अरब डॉलर का रहा था।

IND vs SA: भारत के 26 रन पर 3 विकेट गंवाए: ईशान किशन जीरो, तिलक वर्मा 1 और अभिषेक 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे, भारत को 188 रनों का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने दी महू विधानसभा को 85 करोड़ रुपए की सौगात, महूगांव में 100 बिस्तरों का अस्पताल बनेगा

अफगानिस्तान में पाकिस्तानी हवाई हमले के बाद बढ़ा तनाव, काबुल ने दी ‘उचित जवाब’ की चेतावनी

कांग्रेस पर बरसे प्रधानमंत्राी मोदी, कहा -आप तो पहले से ही नंगे हैं, कपड़े उतारने की क्या जरूरत थी ?