अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण के तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 188 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीकी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका की पारी में डेविड मिलर ने आक्रामक अंदाज दिखाते हुए 35 गेंदों में 63 रन जड़े। डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स 24 गेंदों में 44 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारतीय गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट हासिल किए, वहीं अर्शदीप सिंह ने 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। महज 5 रन के स्कोर पर दो विकेट गिर गए। ईशान किशन खाता भी नहीं खोल सके, जबकि तिलक वर्मा केवल 1 रन बनाकर आउट हुए। शुरुआती झटकों के बाद 1.4 ओवर की समाप्ति तक भारत का स्कोर 13 रन पर 2 विकेट था। इस समय अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं और टीम को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेईंग-11

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कार्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

Image

कांग्रेस पर बरसे प्रधानमंत्राी मोदी, कहा -आप तो पहले से ही नंगे हैं, कपड़े उतारने की क्या जरूरत थी ?

मातृभाषाओं के संरक्षण का पक्षधर है संघ- डॉ. लोकेंद्र सिंह

प्रकृति में जैव विविधता -: हृदय नारायण दीक्षित

मोदी के मन की बात: एआई समिट, सबसे कम उम्र की अंगदाता, और केवाईसी पर प्रधानमंत्री ने क्या कहा?