पाकिस्तान हॉकी टीम हाल ही में ऑस्ट्रेलिया पहुंची। राजधानी कैनबरा में पहुंचने के बाद पाक टीम को कुछ घंटे सड़क पर ही बिताने पड़े। दरअसल,  हॉकी टीम का मैनेजमेंट समय पर होटल का बिल नहीं भर सका। इसी वजह से उनके होटल की बुकिंग कैंसिल हो गई। पाकिस्तान बड़ी-बड़ी बातें करता है, परमाणु बम की गीदड़ भवकी देता है लेकिन उनके पास अपनी टीम के लिए होटल बुक करने के पैसे तक नहीं है। पाकिस्तान टीम अभी (अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ) एफआईएच प्रो लीग खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया गई है और इसी बीच खिलाड़ियों के लिए मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आई।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सड़क पर गुजारनी पड़ी रात, होटल का बिल चुकाने के  लिए भी नहीं बचे पैसे - India TV Hindi

सड़क पर आई पाकिस्तानी टीम

पाकिस्तान ने अपनी टीम को एफआईएच प्रो लीग का दूसरा चरण खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट में भेजा है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक खिलाड़ियों और मैनेजमेंट के लिए पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने फोर स्टार होटल बुक किया था। प्लेयर्स को ये जानकारी दी गई थी कि पाकिस्तान बोर्ड ने कैनबरा में टीम के रुकने की व्यवस्था कर दी है।

होटल के पैसे नहीं, तो सड़क पर भटकते रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया में  हुई इंटरनेशनल बेइज्जती!
ai image

जब ये टीम पिछले हफ्ते कैनबरा पहुंची, तो उन्हें जानकारी मिली कि होटल में उनकी कोई बुकिंग नहीं थी, क्योंकि वो बिल नहीं भर पाए। पाकिस्तान टीम के हेड कोच ताहिर जमान बोर्ड से टाइम जोन अलग होने के कारण बात नहीं कर पाए। इसी वजह से प्लेयर्स को लंबा सफर करने के बाद आराम करने के लिए कोई जगह नहीं मिली।


रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि कमरे उपलब्ध नहीं थे, इसी वजह से एक कमरे में दो-तीन खिलाड़ियों को रुकना पड़ा। पाकिस्तान टीम सही तरह से तैयारी नहीं कर पाई और अगले दिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-3 से करारी हार का सामना करना पड़ा।

नए प्रधानमंत्री कार्यालय 'सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन, मोदी बोले पुरानी इमारत ब्रिटिश सोच की हुकूमत को लागू करने के लिए बनी थीं

अपडेट: बेंगलुरु के होसकोटे में हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई सात

भारत का लक्ष्य पांच साल में 50 और एयरपोर्ट बनाना : के राममोहन नायडू

'विश्व रेडियो दिवस' पर प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' के लिए जनता से मांगे सुझाव