अमेरिका के बिना यूरोप अपनी सुरक्षा नहीं कर सकता: NATO प्रमुख की दो टूक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड के मामले पर दिए गए बयानों के बाद अमेरिका और यूरोप के रिश्तों में तनाव देखने को मिला। कई यूरोपीय देशों ने ट्रंप के इस प्लान का विरोध किया है। इसी दौरान नाटो (NATO) प्रमुख मार्क रूट्टे का बड़ा बयान सामने आया है।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/aajtak/images/story/202601/69781fd36835f-mark-rutte-271541881-16x9-512277.jpg?size=1200:675)
मार्क रूट्टे ने साफ बताया कि बिना अमेरिकी मदद के यूरोप अपनी सुरक्षा नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि अगर यूरोप को खुद को सुरक्षित रखना है, तो उसे अपने रक्षा बजट में भारी बढ़ोतरी करनी होगी।
नाटो प्रमुख ने क्या कहा?
नाटो चीफ मार्क रूट्टे के तहत, अगर कोई यह सोचता है कि यूरोप अमेरिका के बिना अपनी रक्षा कर सकता है, तो यह गलत सोच है। उन्होंने कहा कि यूरोप और अमेरिका दोनों को एक-दूसरे की जरूरत है और सुरक्षा के मामले में दोनों साथ मिलकर ही मजबूत रह सकते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि यूरोप को अपनी जीडीपी का ज्यादा हिस्सा रक्षा पर खर्च करना होगा। अभी भले ही 5 प्रतिशत खर्च किया जाए, फिर भी अमेरिका की बराबरी करना मुश्किल है।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/assets/images/2025/09/18/trump-starmer-sign-tech-deal-before-holding-private-talks-on-tariffs-war_09516674b7875c888d644c1da038fcab-160709.jpeg?w=1200)
रक्षा खर्च बढ़ाने की जरूरत
मार्क रूट्टे ने कहा कि यूरोप को अपनी सुरक्षा के लिए जीडीपी का 10 प्रतिशत तक रक्षा पर खर्च करना पड़ सकता है। इसके साथ ही यूरोप को परमाणु ताकत बढ़ाने के लिए अरबों यूरो खर्च करने होंगे।
ग्रीनलैंड को लेकर बढ़ा विवाद
ग्रीनलैंड को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद नाटो में तनाव बढ़ गया है। ट्रंप ने कहा है कि जो यूरोपीय देश उनके ग्रीनलैंड प्लान का समर्थन नहीं करेंगे, उन पर टैरिफ लगाया जा सकता है।
ग्रीनलैंड नाटो सदस्य देश डेनमार्क का हिस्सा है। अमेरिका भी नाटो का अहम सदस्य है। नाटो में कुल 32 देश शामिल हैं। नाटो के नियमों के अनुसार, किसी एक देश पर हमला सभी नाटो देशों पर हमला माना जाता है। ऐसे में ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप का बयान नाटो के भीतर विवाद की वजह बन गया है।
भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 में 8 विकेट से रौंदा, 10 ओवर में हासिल किया लक्ष्य
धर्मेन्द्र समेत 5 को पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और रोहित शर्मा समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/01/27/cq5da-2026-01-27-12-09-47.jpeg)