नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अब चेहरे का ट्रांसप्लांट भी किया जाएगा। एम्स के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में शुरू होने वाली इस पहल के तहत चेहरे का ट्रांसप्लांट निःशुल्क किया जाएगा। यह उन लोगों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा, जिनका चेहरा किसी हादसे के वजह से पूरी तरह से झुलस गया हो। अगर यह सफलतापूर्वक शुरू होता है तो भारत, फेस ट्रांसप्लांट सर्जरी करने वाले चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा। गंभीर चेहरे की विकृति से जूझ रहे मरीजों को इससे नई उम्मीद मिलेगी और भारतीय चिकित्सा क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जुड़ जाएगी।

AI image 

एम्स में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्लास्टिक सर्जरी और बर्न यूनिट के प्रमुख डॉ. मनीष सिंघल ने बताया कि फेस ट्रांसप्लांट से अब उन लोगों को उम्मीद की रोशनी मिलेगी, जिनका चेहरा पूरी तरह से जल गया हो। उनके चेहरे को डोनर की मदद से सही किया जा सकेगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी इसके बारे में लोगों में ज्यादा जागरुकता नहीं है। डॉ. सिंघल ने कहा कि देश में कई मरीज एसिड अटैक, गोली लगने या गंभीर हादसों के बाद 10-12 सर्जरी के बावजूद सामान्य जीवन नहीं जी पाते। उन्होंने स्पष्ट किया कि फेस ट्रांसप्लांट अब प्रयोगात्मक प्रक्रिया नहीं, बल्कि जरूरत बन चुकी है। हालांकि, इसके लिए सही मरीज का चयन और मानसिक रूप से तैयार होना बेहद जरूरी है।

Dr M Srinivas appointed as New Director All Indian Institute of Medical  Sciences AIIMS New Delhi | AIIMS Delhi Director: दिल्ली एम्स के नए  डायरेक्टर की हुई नियुक्ति, जानें- किसे मिली जिम्मेदारी?

काउंसलिंग और पुनर्वास अहम हिस्सा 

वहीं, नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. दीपांकर भाैमिक ने बताया कि ट्रांसप्लांट के बाद इम्यूनोसप्रेशन बेहद अहम होता है और एम्स में इसकी पूरी सुविधा उपलब्ध है। साइकियाट्री विभाग की डॉ. प्रिथी ने कहा कि मरीजों की काउंसलिंग और पुनर्वास इस प्रक्रिया का अहम हिस्सा होगा। उल्लेखनीय है कि एम्स में इस महत्वाकांक्षी पहल के तहत 11 से 15 फरवरी तक बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी ब्लॉक में गहन कैडेवरिक वर्कशॉप और अकादमिक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व करने के लिए अमेरिका से फेस ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. इंद्रानिल सिंहा को आमंत्रित किया गया है।

प्रेम से अधिक बाजार का उत्सव है वेलेन्टाइन डे : डाॅ. विशेष गुप्ता

उत्तर भारतीय महिलाओं पर कथित टिप्पणी मामले में सांसद दयानिधि मारन तलब

ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तानी हॉकी टीम, होटल बिल न भरने के चलते सड़क पर आई

नए प्रधानमंत्री कार्यालय 'सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन, मोदी बोले पुरानी इमारत ब्रिटिश सोच की हुकूमत को लागू करने के लिए बनी थीं